फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Men's Skin Care: धूप से बिगड़ रही है चेहरे की रंगत तो करें इन चीजों का इस्तेमाल, हफ्ते भर में दिखेगा असर

Tue, 05 Sep 2023 11:08 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर बदलते मौसम का असर आपकी त्वचा पर पड़ रहा है तो आप कुछ चीजों का इस्तेमाल करके इन परेशानियों के छुटकारा पा सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
skin care - फोटो : pexel
Men's Skin Care: अक्सर ऐसा देखा जाता है कि जिस तरह से महिलाएं अपनी त्वचा का ध्यान रखती हैं, उस तरह से पुरुष अपनी त्वचा का ध्यान नहीं रख पाते। ऐसे में बदलते मौसम का सीधा असर उनकी त्वचा पर पड़ता है। तेज धूप की वजह से पुरुषों की त्वचा की रंगत फीकी पड़ने लगती है, इसके साथ ही उनकी त्वचा में कई तरह की परेशानियां सामने आने लगती हैं। महिलाओं की तरह पुरुष सही से स्किन ट्रीटमेंट नहीं ले पाते।

ऐसे में आज के लेख में हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके इस्तेमाल से पुरुषों की त्वचा भी खिल उठेगी। इन नुस्खों के लिए आपको बस कुछ घरेलू चीजों का इस्तेमाल करना पड़ेगा। इन चीजों का इस्तेमाल अपना स्किन टाइप देखकर करें। ये चीजें आपके चेहरे की खोई हुई रंगत को वापस लौटा सकती हैं। इसके साथ ही आपको इनके इस्तेमाल के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
multani mitti
मुल्तानी मिट्टी और चंदन का पैक

अगर आप घर पर ही दमकती त्वचा पाना चाहते हैं तो घर पर ही मुल्तानी मिट्टी और चंदन का पैक बनाकर इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इस पैक को बनाने के लिए चंदन और मुल्तानी मिट्टी को बराबर मात्रा में लेना है और पानी डालकर इसका पेस्ट बना लेना है। दिन में दो बार इसका इस्तेमाल करके चेहरे को 20 मिनट बाद धो लें। 
विज्ञापन

3 of 5
पपीता - फोटो : pixabay
पपीता और दूध का पैक

इस पैक को घर पर तैयार करने के लिए सबसे पहले पपीते को मैश करके इसमें दूध डालें। अब तैयार किए गए इस पैक को नियमित रूप से चेहरे पर लगाएं। इस पैक की मदद से आपके चेहरे नमी बरकरार रहेगी। 

4 of 5
नींबू और शहद - फोटो : social media
शहद और नींबू का पेस्ट

आप चाहें तो घर पर ही शहद और नींबू का पेस्ट तैयार करके रख सकते हैं। नींबू और शहद में पाए जाने वाले तत्व चेहरे की कई परेशानियों का खात्मा करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हल्दी
हल्दी और संतरे के छिलके का पेस्ट

ज्यादा समय तक धूप में रहने से स्किन काफी डल हो जाती है। ऐसे में डैमेज हो चुकी त्वचा को निखारने के लिए संतरे के छिलके और हल्दी के पेस्ट का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस पेस्ट की मदद से आपकी त्वचा दमक उठेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें