फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Beauty Tips: सही तरीके से मस्कारा लगाएंगी तो पलकें दिखेंगी सुंदर, रहेंगी सुरक्षित

Tue, 05 Jul 2022 05:12 PM IST
स्वाति शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
आँखों को दीजिए नया लुक - फोटो : instagram
खूबसूरत आंखों को अतिरिक्त खूबसूरती देता है मेकअप। ये आंखों की खूबसूरती को बढ़ाने के साथ ही कमियों को छुपाने के काम भी करता है। मस्कारा आई मेकअप का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यदि आप ज्यादा मेकअप नहीं करना चाहतीं तो केवल आई मेकअप के साथ भी आप अपने लुक को एक्स्ट्राऑर्डिनरी बना सकती हैं। इसमें भी काजल, लाइनर और मस्कारा सबसे ख़ास असर डाल सकते हैं। मुश्किल होती है तब जब आप मस्कारा का प्रयोग गलत तरीके से करें। इससे लुक तो खराब होता ही है, आपके मन में हमेशा के  लिए यह बात भी घर कर सकती है कि मस्कारा आप पर सूट नहीं होता। मस्कारा को लगाने के लिए भी सही तरीका अपनाना जरूरी है। कुछ बातों को ध्यान में रखकर न केवल आप मस्कारा लगाने में महारत हासिल कर सकती हैं, बल्कि अपने लुक के साथ एक्सपेरिमेंट भी कर सकती हैं। तो जानिए कैसे करें मस्कारा का सही उपयोग और दें अपनी आंखों को सुंदर लुक। 
विज्ञापन

2 of 6
सही तरीके से करें आई मेकअप - फोटो : Pixabay
सही चुनिए

-सबसे पहली चीज है सही मस्कारा का चयन। यहां क्वालिटी के साथ आपको कुछ और भी बातों का ध्यान रखना है। 

-यह तय कीजिए कि आप किस तरह का मस्कारा चाहती हैं। वॉटरप्रूफ या वॉटर सॉल्युबल।  यह आपकी रोजाना की आवश्यकता हिसाब से तय किया जा सकता है। गर्मी, बारिश, उमस भरे माहौल में रहने पर या स्पोर्ट्स आदि एक्टिविटी के दौरान वॉटरप्रूफ मस्कारा बेहतर चयन होगा। यहाँ यह भी याद रखें कि वॉटरप्रूफ मस्कारा को रिमूव करने का तरीका थोड़ा ज्यादा समय लेने वाला और मेहनत वाला होगा लेकिन अगर आपको अपने मस्कारा को आंखों पर फैलने से रोकना है तो वॉटरप्रूफ को चुनना ही सही होगा। 
विज्ञापन

3 of 6
सुंदर आई लैशेज - फोटो : Pixabay
-अब बारी आती है मस्कारा के रंग को चुनने की। इसके लिए हमेशा अपनी आंखों के रंग और स्किन टोन को ध्यान में रखें। अगर आपको आंखों को खास उभरा हुआ दिखाना है तो ब्लैक मस्कारा अच्छा ऑप्शन रहेगा। नैचुरल लुक के लिए ब्राउन मस्कारा बढ़िया रहेगा और कलर्ड मस्कारा हमेशा थोड़ा हटके लुक पाने या बोल्ड लुक के लिए साथ देगा। उदाहरण के लिए ब्राउन आंखों के साथ ब्लू मस्कारा अच्छा ऑप्शन हो सकता है। 
 
-मस्कारा हमेशा अच्छी क्वालिटी का चुनें। थोड़े पैसे बचने के चक्कर में सस्ते कॉस्मेटिक से काम न लें।  यह तकलीफ दे सकता है। एक सीधा और प्लास्टिक ब्रिसल्स वाला मस्कारा ब्रश अच्छी तरह से पलकों को कवर कर सकता है। जबकि कर्वी और नरम रोयें वाला क्लासिक मस्कारा ब्रश पलकों को कर्ली और भरा भरा लुक देने में मदद करता है। जिन लोगों की पलकें पतली हों वे बड़े मस्कारा ब्रश और थोड़े गाढ़े मस्कारा लिक्विड का उपयोग कर सकती हैं। 

4 of 6
ऊपरी पलकों पर ब्रश का उपयोग - फोटो : getty images
-पलकों की लम्बाई अगर कम हो तो लम्बे और पतले मस्कारा ब्रश का उपयोग करें। ऐसे ब्रश चुनें जिनकी पैकेजिंग पर लेंथनिंग मस्कारा लिखा हो। इससे आपको पलकों को लंबा दिखाने में मदद मिलेगी। वहीं आँखों का आकार अगर छोटा हो तो ऐसा मस्कारा चुनें जो आँखों को खुला और उभरा दिखा सके। इसके लिए कर्वी और रोयें वाला मस्कारा ब्रश चुन सकती हैं। ये पलकों को उठा हुआ दिखाने में भी मदद करेगा। 
 
-एकदम सीधी पलकों के लिए भी कर्वी ब्रश अच्छा ऑप्शन होगा। इसके साथ आईलैश को कर्ल भी करें। ऐसे मस्कारा को चुनें जो बहुत हैवी न हो, ताकि पलकें झुक कर नीचे न झूलें। अगर आप कॉन्टैक्ट लैंस पहनती हैं हमेशा जेंटल मस्कारा चुनें। गलत मस्कारा आँखों में लाली, खुजली, जलन या पानी आने की समस्या पैदा कर सकता है। इसी तरह अगर आप किसी तरह की एलर्जी से ग्रसित हैं तो भी मस्कारा का प्रयोग बहुत सोच समझकर करें। खरीदते समय मस्कारा की खुशबू को भी सूंघें। अगर ये तेज खुशबू वाला है तो इसे खरीदने से बचें। यह आँखों को नुकसान पहुंचा सकता है। 
विज्ञापन

5 of 6
नजाकत और खूबसूरती एक साथ - फोटो : insatgram
ऐसे लगाएं मस्कारा

* मस्कारा को हमेशा पूरे आई मेकअप के बाद लगाएं। सबसे पहले आईलैश कर्ल करें ताकि पूरी पलकों को सही वॉल्यूम मिल सके। 

* अब आईलैश प्राइमर का उपयोग करें ताकि मस्कारा को अपनी जगह पर लम्बे समय तक टिके रहने में मदद मिल सके। प्राइमर पलकों को घना दिखाने में भी मदद करेगा। 

* पलकों पर प्राइमर के दो कोट लगाकर मस्कारा लगाने से पहले करीब कम से कम 30 सेकेंड्स इंतज़ार करें। 

* कभी भी सीधे ब्रश को बॉटल में से निकालकर मस्कारा न लगाएं। पहले ब्रश पर लगे अतिरिक्त मस्कारा लिक्विड को बॉटल में पोंछें फिर ब्रश को पलकों पर पीछे से आगे की ओर हलके हाथों से लगाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
उभरी हुई पलकें - फोटो : Pixabay
* मस्कारा अप्लाई करते समय हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि यह लगाते समय बीच में सूखे नहीं, इससे पलकें भुरभुरी और कमजोर होकर टूट सकती हैं। 

* याद रखें कि आँखों में ऊपर वाली पलकों की अपेक्षा नीचे वाली पलकें हमेशा ज्यादा नाजुक होती हैं। इसलिए इनपर ज्यादा मस्कारा न लगाएं। 

* आँखों के कोनों पर की पलकों के लिये ब्रश को वर्टिकल (खड़ा) रखकर मस्कारा लगाएं। कोशिश करें कि ब्रश पलक के सभी बालों को अलग कर सके। 

* यदि गलती से मस्कारा आँखों या चेहरे पर लग जाए तो अच्छी क्वालिटी के आई मेकअप रिमूवर से या कॉटन स्वाब (रुई) को फेस मॉश्चराइजर में भिगो कर इससे पोंछ लें। 

* रात को सोने से पहले भी हमेशा अच्छे से मस्कारा रिमूव करें। पलकों पर दबाव बनाकर या रगड़ कर कभी भी इसे साफ़ न करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें