Lip Care Tips: सुर्ख गुलाबी हॉट किस पसंद नहीं होते। चाहे पुरुष हो या महिला हर कोई यह चाहता है कि उनके होंठ गुलाबी बने रहें लेकिन कई बार ऐसा होता है कि होठों का रंग अपने आप काला पड़ने लगता है। भले ही आप धूम्रपान न करें लेकिन फिर भी धूप और बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल की वजह से होंठों का रंग बदलने लगता है। ऐसे में आपको अपने होठों का खास ध्यान रखने की जरूरत है।
अगर आप बारिश और गर्मी के मौसम में अपने होठों का ध्यान नहीं रखेंगे तो इसका कालापन बढ़ता चला जाएगा, जो आपको शर्मिंदा कर सकता है। वैसे तो होंठ गुलाबी करने के लिए कई तरह की ट्रीटमेंट अब बाजार में आने लगे हैं लेकिन आप चाहे तो कुछ घरेलू नुस्खे अपना कर भी होंठों का गुलाबीपन वापस पा सकते हैं।
यहां हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके इस्तेमाल से कुछ ही दिनों में होंठों का कालापन दूर होने लगेगा। इन नुस्खों के इस्तेमाल से पहले एक बार पैच टेस्ट अवश्य करें, ताकि अगर इनसे आपको एलर्जी हो तो उसका पता लगा सके।