फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Men's Grooming Tips: लड़कियों को इंप्रेस करने के लिए लुक का रखें खास ध्यान, वरना देखते ही जाएंगी भाग

Sun, 18 Aug 2024 08:33 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप किसी लड़की को इंप्रेस करना चाहते हैं, तो अपने लुक को सही से मैंटेन करना बेहद जरूरी है। 
विज्ञापन
1 of 7
लड़कियों को इंप्रेस करने के लिए लुक का रखें खास ध्यान - फोटो : iStock
Men's Grooming Tips : अक्सर लड़की को इंप्रेस करने के लिए लड़के जी तोड़ मेहनत करते हैं, लेकिन फिर भी उन्हें रिजेक्शन का ही सामना करना पड़ता है। इसकी वजह से बहुत बार तो उनका मनोबल भी काफी डाउन हो जाता है। कई बार तो उनको ये समझ ही नहीं आता कि आखिर उनके रिजेक्शन की वजह क्या थी। ज्यादातर लड़कों के रिजेक्ट होने की वजह उनका खराब और बिगड़ा हुआ लुक होता है।

ऐसे में अगर आप किसी लड़की को इंप्रेस करना चाहते हैं, तो अपने लुक को सही से मैंटेन करना बेहद जरूरी है। यहां हम आपको कुछ ऐसी टिप्स देने जा रहे हैं, जिन्हें हर लड़के को फॉलो करना चाहिए। अगर आप किसी को इंप्रेस करना चाहते हैं तो भी और अगर नहीं करना चाहते हैं तो भी इन बातों को अपने जहन में अवश्य रखें। ताकि आपको देखकर लोग आपकी पर्सनैलिटी की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाएं। 
विज्ञापन

2 of 7
लड़कियों को इंप्रेस करने के लिए लुक का रखें खास ध्यान - फोटो : iStock
फेसवॉश के इस्तेमाल से खिलेगा चेहरा

अक्सर लड़के चेहरा धोने के लिए सिर्फ साबुन का इस्तेमाल करते हैं। साबुन चेहरे की त्वचा को काफी हार्श बना देती है। ऐसे में चेहरा धोने के लिए अपने स्किन टाइप के हिसाब से ही फेसवॉश का इस्तेमाल करें। इससे आपका चेहरा ज्यादा अच्छे से साफ होगा और खिल उठेगा। 
विज्ञापन

3 of 7
लड़कियों को इंप्रेस करने के लिए लुक का रखें खास ध्यान - फोटो : Freepik
दाढ़ी रहनी चाहिए सेट

लंबी और बढ़ी हुई दाढ़ी आपके लुक को खराब कर सकती है। ऐसे में अपनी दाढ़ी को हमेशा सही से सेट करा कर रखें।  अगर आपके चेहरे पर क्लीन शेव रखना पसंद है तो दाढ़ी को हमेशा हटाकर ही रखें। इससे भी आपके लुक पर काफी प्रभाव पड़ सकता है। 

4 of 7
लड़कियों को इंप्रेस करने के लिए लुक का रखें खास ध्यान - फोटो : Freepik
सही हो हेयर कट

बहुत से लड़के अक्सर ट्रेंड के हिसाब से हेयर कट करा लेते हैं, लेकिन हर हेयर कट हर किसी पर अच्छा नहीं लगता। अच्छा दिखने के लिए आपको सही हेयर कट की बेहद जरूरत है। बिखरे बाल और खराब हेयर कट आपके लुक को खराब कर सकता है। 
विज्ञापन

5 of 7
लड़कियों को इंप्रेस करने के लिए लुक का रखें खास ध्यान - फोटो : Freepik
नाखून हों साफ

अगर आपके नाखून गंदे होंगे तो इससे आपका लुक खराब हो सकता है। गंदे नाखून किसी को भी पसंद हीं आते हैं। इसकी वजह से न सिर्फ लड़कियां बल्कि बाकी लोग भी आपके दूर जा सकते हैं। ऐसे में हमेशा अपने नाखूनों को हमेशा छोटा और साफ रखें। 
विज्ञापन

6 of 7
लड़कियों को इंप्रेस करने के लिए लुक का रखें खास ध्यान - फोटो : iStock
टैनिंग से रहें दूर

ज्यादातर लड़के सनस्क्रीन का इस्तेमाल करने से कतराते हैं, जबकि आपको ऐसा नहीं करना चाहिए। मौसम चाहे कोई सा भी हो, सनस्क्रीन का इस्तेमाल अवश्य करें। सनस्क्रीन आपको टैनिंग और सनबर्न से बचा सकती है। अगर आपके हाथ दो रंग के होंगे तो इससे आपका लुक खराब दिखेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
लड़कियों को इंप्रेस करने के लिए लुक का रखें खास ध्यान - फोटो : iStock
हल्का परफ्यूम है जरूरी

लड़कों को काफी ज्यादा पसीना आता है। ऐसे में हमेशा परफ्यूम का इस्तेमाल अवश्य करें। परफ्यूम इस्तेमाल करते वक्त ध्यान रखें कि ये ज्यादा तेज खूशबू वाला नहीं होना चाहिए। परफ्यूम में से हमेशा हल्की खूशबू ही आनी चाहिए। ज्यादा तेज खूशबू बाला परफ्यूम आपके आस-पास के लोगों को परेशान कर सकता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें