फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर की खुजली से हैं परेशान तो, 10 मिनट में कारगर घरेलू नुस्खे आएंगे काम

Fri, 23 Aug 2019 12:12 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
1 of 6
मौसम कोई भी हो बालों से जुड़ी समस्या हमेशा बनी रहती है। बारिश के मौसम में बालों का झड़ना, गर्मी के मौसम में स्कैल्प का चिपचिपापन और ठंड के मौसम में डैंड्रफ, रूखे बाल। लेकिन इन सबसे बड़ी समस्या सिर में खुजली है, जिसकी वजह से स्कैल्प बेहद बेजान हो जाती है, ज्यादा से ज्यादा बाल टूटने लगते हैं और स्कैल्प में गंभीर बीमारी भी हो सकती है। कभी-कभी खुलजी आपको शर्मिंदा भी कर सकती हैं। ऐसे में, बार-बार शैम्पू बदलने और पार्लर जाने से अच्छा है कुछ घरेलू नुस्खें जान लें जिससे आप शर्मिंदा न होना और बाल मजबूत बने रहें। 
विज्ञापन

2 of 6
सिर में डेंड्रफ का कारण बालों की जड़ों में रुखापन होता है। इस रुखेपन के कारण सिर में खुजली होने लगती है क्योंकि जाने-अनजाने आपका हाथ बार-बार खुजली करने के लिए सिर में पहुंचता है।
विज्ञापन

3 of 6
सिर में रूसी और हल्की जलन से परेशान त्वचा की स्थिति को मेडिकल भाषा में सेबोरहाइक डर्मेटाइटिस भी कहा जाता है। रुखेपन की समस्या से स्कैल्प इरिटेट होती है और खुजली करने पर सिर की त्वचा में हल्की जलन होने लगती है।

4 of 6
हर घर में नारियल तेल जरूर होता है। सिर में खुजली होने पर आप तुरंत राहत के लिए नारियल तेल से मसाज करें। ध्यान रखें कि यह तेल शुद्ध होना चाहिए। इस तेल में लॉरिक एसिड  होता है, जिसकी मदद से तेल जल्द त्वचा में समा जाता है और खुजली से राहत देता है।
विज्ञापन

5 of 6
आप टी ट्री ऑइल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस तेल में ऐंटिफंगल और ऐंटिसेप्टिक तत्व होते हैं। ये बालों की स्कैल्प को सुकून देने में मददगार हैं। इसकी 10-15 बूंद अपने शैंपू में मिलाकर बाल धोने से थोड़ी देर पहले बालों की जड़ों में लगा लें। फिर बाल धो लें। आप इसे ऑइलिव ऑइल में मिलाकर हल्का मसाज कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
white hair - फोटो : social media
कई बार बालों को देखभाल न मिलने के कारण उनकी जड़ों नमी, पसीने और धूल की वजह से फंगस भी पनप जाते हैं। बालों की जड़ों में तेज खुजली और जलन की वजह कई बार सोराइसिस भी होता है। ऐसे में डॉक्टर की सलाह लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें