फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karwa Chauth 2024: करवा चौथ पर नहीं करा पाई हैं फेशियल तो शाम की पूजा से पहले करें ये उपाय, तुरंत आएगा निखार

Sun, 20 Oct 2024 11:23 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बिना पार्लर जाए घर पर ही तुरंत ग्लो लाने के कुछ स्किन केयर टिप्स दिए जा रहे हैं, जिसे अपनाकर करवा चौथ की पूजा से पहले चेहरे पर चमक और निखार को बढ़ा सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
Skin Care - फोटो : iStock
Karwa Chauth 2024 Glow Tips : आज करवा चौथ का पर्व है। करवा चौथ हिंदू विवाहित स्त्रियों के लिए महत्वपूर्ण दिन होता है। ऐसे में महिलाएं काफी उत्साहित होती हैं। साज-श्रृंगार करती है, जिसके लिए पहले से ही नए और सुंदर कपड़ों की खरीदारी, स्किन केयर, मेहंदी और मेकअप आदि की तैयारी कर लेती हैं। लेकिन इतनी तैयारियों के बीच कई बार महिलाओं को वक्त नहीं मिल पाता। ऐसे में उन्हें पार्लर जाने का समय नहीं मिलता और करवा चौथ से पहले स्किन केयर के लिए फेशियल या क्लीनअप नहीं करा पाती हैं। 

अगर आपने भी फेशियल या स्किन केयर नहीं लिया है और आज करवा चौथ के दिन आपकी त्वचा पर चमक नजर नहीं आ रही हैं तो बिना पार्लर जाए घर पर ही चेहरे पर निखार बढ़ाने के कुछ तरीकों को इस्तेमाल कर सकते हैं। यहां बिना पार्लर जाए घर पर ही तुरंत ग्लो लाने के कुछ स्किन केयर टिप्स दिए जा रहे हैं, जिसे अपनाकर करवा चौथ की पूजा से पहले चेहरे पर चमक और निखार को बढ़ा सकते हैं। 
  
विज्ञापन

2 of 5
Skin Care Tips - फोटो : Adobe stock
तुरंत निखार के लिए आजमाएं ये टिप्स
 
चावल का आटा और काॅफी

अगर आपके पास चावल का आटा है तो एक चम्मच चावल के आटे में काॅफी पाउडर मिलाएं। अब इसमें दही मिलाकर ये पेस्ट चेहरे पर लगाकर सूखने के लिए छोड़ दें। इसके बाद पानी की मदद से हल्का स्क्रब करते हुए पैक को छुड़ाएं। चेहरा धो लें।
विज्ञापन

3 of 5
Skin Care Tips - फोटो : iStock
चंदन और मुल्तानी मिट्टी का पैक

मुल्तानी मिट्टी, चंदन और गुलाब जल को मिक्स कर लें। इस पैक को चेहरे और गर्दन में अच्छी तरह से लगा लें। 15-20 मिनट बाद इसे ठंडे पानी से धो लें, इससे आपके चेहरे पर अच्छा निखार दिखेगा।  

4 of 5
Honey - फोटो : iStock
नींबू और शहद

इसके लिए आप नींबू की कुछ बूंदें शहद में मिक्स करके चेहरे पर लगा लें। 10-15 मिनट के लिए चेहरे को सूखने के लिए छोड़ दें। इसके बाद हल्के गुनगुने पानी से इसे धो लें । इससे चेहरा चमकेगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बेसन - फोटो : Adobe stock
हल्दी पैक

ये घर-घर में उपयोग होने वाला पैक है। इसके लिए बेसन में हल्दी और दही मिलाकर उबटन बना लें। आप चाहें तो गुलाब जल की कुछ बूंदें भी मिला सकते हैं। अब इस उबटन को चेहरे पर अच्छी तरह से मलते हुए लगा करें। कुछ देर चेहरे पर उबटन  लगाकर छोड़ दें। जब ये सूखने लगे तो हल्के गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। फेशियल जैसा ग्लो कुछ ही पल में नजर आने लगेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें