फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Laser Hair Removal: क्या लेजर से परमानेंट हेयर रिमूवल होता है? जानें इसके फायदे और नुकसान

Tue, 09 Sep 2025 05:25 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Laser Hair Removal: आपने किसी न किसी से मुंह से लेजर हेयर ट्रीटमेंट के बारे में अवश्य सुना होगा। यहां इस लेख में हम आपको इसी के बारे में जानकारी देंगे। 
विज्ञापन
1 of 7
क्या लेजर से परमानेंट हेयर रिमूवल होता है? - फोटो : Adobe stock
Laser Hair Removal: आज के समय में अनचाहे बालों से छुटकारा पाने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय अपनाते हैं—जैसे वैक्सिंग, थ्रेडिंग या शेविंग। लेकिन इन सबमें एक चीज कॉमन है कि इस उपायों को हर 15-20 दिन में बार-बार दोहराना पड़ता है। ऐसे में लोग अब लेजर हेयर रिमूवल का सहारा ले सकते हैं। 

पने भी किसी दोस्त, रिश्तेदार या ब्यूटी एक्सपर्ट से लेजर हेयर ट्रीटमेंट के बारे में जरूर सुना होगा। ये एक ऐसा आधुनिक और तकनीकी तरीका है, जो बालों की जड़ों को कमजोर कर उन्हें फिर से उगने से रोकता है।

इस लेख में हम विस्तार से जानेंगे कि लेजर हेयर रिमूवल कैसे काम करता है, क्या ये सच में परमानेंट हेयर रिमूवल देता है, इसके फायदे, नुकसान, और किन लोगों के लिए ये सबसे ज्यादा असरदार हो सकता है। अगर आप भी बालों से हमेशा के लिए छुटकारा चाहते हैं, तो ये लेख आपके लिए बेहद उपयोगी है।
विज्ञापन

2 of 7
क्या होता है लेजर हेयर रिमूवल ? - फोटो : Adobe stock
 क्या होता है लेजर हेयर रिमूवल ?

सबसे पहले तो ये जान लेते हैं कि आखिर ये लेजर हेयर रिमूवल होता क्या है ? दरअसल, लेजर हेयर रिमूवल एक ऐसा आधुनिक तरीका है, जिसमें लेजर लाइट के जरिए बालों की जड़ों को टारगेट किया जाता है। ये लेजर तकनीक के जरिए शरीर के बालों को जड़ों से साफ करने का काम करता है।

 
विज्ञापन

3 of 7
क्या ये परमानेंट होता है ? - फोटो : Adobe stock
क्या ये परमानेंट होता है ?

इस सवाल का जवाब है हां, ज्यादातर मामलों में लेजर ट्रीटमेंट शरीर पर आने वाले बालों को परमानेंटली रोक देता है। इसके 7-8 सेशन लेने के बाद शरीर पर बाल आना बंद हो जाते हैं। पर, हां कुछ मामलों में इसका असर ज्यादा नहीं दिखता और बाल बार-बार आते हैं। 

 

4 of 7
लंबे समय तक बालों से छुटकारा - फोटो : Adobe stock
क्या हैं इसके फायदे:

1. लंबे समय तक बालों से छुटकारा

अगर आप लेजर तकनीक की मदद से हेयर रिमूवल करा रही हैं तो इससे लंबे समय तक आपको बालों से छुटकारा मिल जाएगा। इससे आपके पैसे और समय दोनों की ही बचत होती है। ऐसे में आपको बार-बार वैक्सिंग या शेविंग की जरूरत नहीं पड़ती। 

 
विज्ञापन

5 of 7
इनग्रोन हेयर्स से राहत - फोटो : Adobe stock
2. इनग्रोन हेयर्स से राहत

वैक्सिंग या रेजर के जरिए जब हम शरीर के बालों को हटाते हैं तो उसकी वजह से शरीर पर इनग्रोन हेयर्स की समस्या सामने आती है, जबकि लेजर हेयर रिमूवल के इस्तेमाल से आप इस दिक्कत से दूर रहते हैं। 

 
विज्ञापन

6 of 7
हल्की जलन, रेडनेस या सूजन - फोटो : Adobe stock
 क्या हैं इसके नुकसान :

1. हल्की जलन, रेडनेस या सूजन

जिन लोगों की त्वचा काफी संवेदनशील होती है, उन्हें लेजर ट्रीटमेंट की वजह से स्किन पर हल्की जलन होती है। इसके साथ-साथ बहुत से लोगों की स्किन पर तो सूजन तक आ जाती है, जिस कारण डॉक्टर के पास जाना पड़ जाता है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
हर स्किन टाइप और हेयर पर नहीं करता सूट - फोटो : Adobe stock

2. हर स्किन टाइप और हेयर पर नहीं करता सूट

जी हां, भले ही सैलून वाले दावा करते हैं कि ये हर किसी को सूट करता है, लेकिन ऐसा नहीं है। लेजर हेयर रिमूवल तकनीक हर स्किन और हेयर टाइप के लोगों को सूट नहीं करती है। इसलिए पहले ये चेक कराएं कि ये आपको सूट करेगी या नहीं। 

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें