Overnight Skin Care At Home: अगर आप चाहते हैं कि हर सुबह उठने पर आपका चेहरा तरोताजा, निखरा और गुलाब-सा दमकता दिखे, तो रात में एक चीज का इस्तेमाल अपने चेहरे पर अवश्य करें। दरअसल, ऐसा माना जाता है कि त्वचा रात के समय खुद को हील करती है, इसलिए रात के समय अपने चेहरे पर गुलाब जल अप्लाई करना न भूलें।
गुलाब जल सिर्फ एक खुशबूदार पानी नहीं है, बल्कि ये एक प्राकृतिक टोनर, कूलेंट और स्किन रिफ्रेशर भी है, जो आपकी त्वचा को अंदर से साफ करता है और नेचुरल ग्लो देता है। चाहे आपकी त्वचा ऑयली हो, ड्राई हो या सेंसिटिव... गुलाब जल हर स्किन टाइप के लिए फायदेमंद है।
इस लेख में हम आपको बताएंगे कि गुलाब जल का इस्तेमाल कैसे करें, रात में चेहरे पर लगाने के क्या फायदे हैं, और ये आपकी स्किन को कैसे हेल्दी और फ्रेश बनाए रखता है।
विज्ञापन
2 of 7
त्वचा को निखारे
- फोटो : Adobe stock
त्वचा को निखारे
अगर आप हर रात को सोने से पहले अपने चेहरे पर गुलाब जल लगाएंगे तो इससे आपका चेहरा प्राकृतिक रुप से खिल उठेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि गुलाब जल स्किन की गहराई से सफाई करता है और उसे नेचुरल ग्लो देता है। आप इसका असर एक हफ्ते में देख सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 7
त्वचा को ठंडक देगा
- फोटो : Adobe stock
त्वचा को ठंडक देगा
अगर आप गर्मी के मौसम में हर दिन सोने से पहले स्किन पर गुलाब जल का इस्तेमाल करेंगे तो इसकी वजह से आपकी त्वचा को ठंडक मिलेगी। ये मुख्य रूप से उन लोगों के लिए फायदेमंद होता है, जिनके चेहरे पर धूप से जलन होने लगती है। इसलिए यदि आपके चेहरे पर भी जलन की समस्या आ रही है तो हर रात गुलाब जल को चेहरे पर लगाएं।
4 of 7
पोर्स को टाइट करता है
- फोटो : Adobe stock
पोर्स को टाइट करता है
पोर्स के खुल जाने पर स्किन पर झुर्रियां दिखने लगती हैं। ऐसे में गुलाब जल एक तरह से नेचुरल टोनर की तरह काम करता है, जिससे स्किन पोर्स छोटे होते हैं और चेहरे पर कसाव आता है। इसलिए यदि आप किसी एंटी एजिंग तत्व की तलाश कर रहे हैं तो इसका इस्तेमाल प्रतिदिन करें।
विज्ञापन
5 of 7
मुंहासों और जलन से राहत
- फोटो : Adobe stock
मुंहासों और जलन से राहत
बहुत से लोग चेहरे पर आए मुंहासों से काफी परेशान रहते हैं। ऐसे लोगों के लिए गुलाब जल काफी फायदेमंद रहता है। इसमें पाए जाने वाले एंटीबैक्टीरियल गुण मुंहासों, रैशेज और स्किन इरिटेशन को कम करते हैं। इसलिए इन दिक्कतों से छुटकारा पाने के लिए भी आप गुलाब जल का इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन
6 of 7
स्किन के पीएच को रखता है बैलेंस
- फोटो : Adobe stock
स्किन के पीएच को रखता है बैलेंस
जब स्किन का पीएच लेवल बिगड़ने लगता है तो इस कारण चेहरे पर कई दिक्कतें होने लगती हैं। ऐसे समय में गुलाब जल आपकी मदद करेगा। गुलाब जल की मदद से आप अपने चेहरे के पीएच लेवल को बैलेंस करके आसानी से रख सकते हैं। इससे स्किन का अतिरिक्त ऑयल भी कंट्रोल में रहता है।
गुलाब जल में मॉइश्चर लॉक करने की क्षमता होती है, जिससे त्वचा सॉफ्ट और हाइड्रेटेड रहती है। ये खासतौर पर उस मौके पर काम आता है, जब गर्मी से स्किन ड्राई होने लगती है। इसलिए हर दिन इसका इस्तेमाल अवश्य करें।
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।