फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

How To Use Orange Peel: संतरा खाकर फेंक देते हैं छिलका ? स्किन केयर में इसके फायदे जानकर सहेज कर रखेंगे

Thu, 27 Feb 2025 11:15 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यदि आपको संतरे के छिलके के बारे में पता लग जाएगा तो आप भी इसे फेंकने से पहले कई बार सोचेंगे। 
विज्ञापन
1 of 6
संतरा - फोटो : Freepik.com
How To Use Orange Peel: आजकल बाजार में बेहद कम दामों में संतरे मिलने लगे हैं। ये खाने में काफी स्वादिष्ट होते हैं, इसलिए शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा, जिसे संतरा खाना पसंद न हो। संतरे में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो शरीर के लिए काफी लाभदायक होते हैं, जिनके बारे में हर कोई जानता है।

पर, क्या आप जानते हैं कि संतरे के छिलकों में भी ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो स्किन केयर में फायदा पहुंचाते हैं। इसी के चलते हम यहां आपको स्किन केयर में संतरे के छिलके इस्तेमाल करने का सही तरीका बताने जा रहे हैं। हम यहां आपको इससे मिलने वाले फायदों के बारे में भी बताएंगे। ताकि आप बिना पैसे खर्च किए अपने चेहरे को चमका सकें। 
विज्ञापन

2 of 6
बना सकती हैं स्क्रब - फोटो : Adobe stock
बना सकती हैं स्क्रब
 
  • संतरे के छिलके से आप स्क्रब भी बना सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले संतरे के छिलके को तेज धूप में सुखा लें।
  • अच्छी तरह से सूख जाने के बाद इसका पाउडर बना लें।
  • अब इस्तेमाल के लिए पाउडर में शहद या दही में मिलाकर स्क्रब की तरह इस्तेमाल करें।
  • ये डेड स्किन हटाने और स्किन को सॉफ्ट बनाने में मदद करता है।  
विज्ञापन

3 of 6
टैनिंग से दिलाएगा छुटकारा - फोटो : Adobe stock
टैनिंग से दिलाएगा छुटकारा 
 
  • बदलते मौसम में भी लोग टैनिंग से परेशान हैं। ऐसे में यदि अभी से आपकी स्किन धूप से टैन हो गई है, तो संतरे के छिलके का पाउडर और दूध मिलाकर पेस्ट बनाएं और स्किन पर लगाएं।
  • कुछ दिनों में फर्क नजर आने लगेगा। इसका इस्तेमाल पैच टेस्ट के बाद ही करें।  

4 of 6
ऑयल को करेगा कंट्रोल - फोटो : Adobe stock
ऑयल को करेगा कंट्रोल
 
  • यदि आपकी त्वचा ज्यादा ऑयली है, तब आपको इस का इस्तेमाल अवश्य करना चाहिए।
  • संतरे के छिलके में नेचुरल ऑयल कंट्रोलिंग प्रॉपर्टीज होती हैं, जिससे चेहरे का एक्स्ट्रा ऑयल कम होता है और पिंपल्स की समस्या दूर होती है।
  • ऐसे में स्क्रब या पैक बनाकर इसका इस्तेमाल करें। 
विज्ञापन

5 of 6
बढ़ाता है प्राकृतिक ग्लो - फोटो : Adobe stock
बढ़ाता है प्राकृतिक ग्लो
 
  • संतरे के छिलके का पेस्ट लगाने से स्किन में नेचुरल ब्राइटनेस आती है और चेहरे पर हेल्दी ग्लो बना रहता है।
  • इसलिए कोशिश करें कि इसका इस्तेमाल हफ्ते में कम से कम दो बार कर लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हटाता है ब्लैकहेड्स - फोटो : iStock
हटाता है ब्लैकहेड्स 
 
  • यदि आप ब्लैकहेड्स से परेशान हैं तो भी आप संतरे के छिलके का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • इस्तेमाल के लिए छिलके के पाउडर को गुलाब जल में मिलाकर लगाने से ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स कम हो जाते हैं।  

 डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें