फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

How To Apply CC Cream: सीसी क्रीम अप्लाई करने का सही तरीका जान लें, ताकी चेहरा दमके चांद सा

Thu, 27 Feb 2025 10:04 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सीसी क्रीम लगाने का सही तरीका जानने के बाद आपको नेचुरल और फ्लॉलेस लुक मिल सकता है। अच्छे लुक के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
विज्ञापन
1 of 6
सीसी क्रीम अप्लाई करने का सही तरीका जान लें - फोटो : Adobe stock
How To Apply CC Cream: मेकअप करना एक कला है। यदि इसे सही तरह से न किया जाए तो ये लुक को खूबसूरत बनाने की बजाए बिगाड़ सकता है। ऐसे में हम आपको आज सही तरह से सीसी क्रीम इस्तेमाल करने का सही तरीका बताएंगे। सीसी क्रीम का इस्तेमाल तब किया जाता है, जब हैवी फाउंडेशन लगाने का मन न हो।

सीसी क्रीम न सिर्फ फ्लॉलेस लुक देने का काम करती है, बल्कि साथ ही में इसकी मदद से चेहरे के दाग-धब्बे भी छिप जाते हैं। इसे अगर सही तरह से लगाया जाए तो ये काफी अच्छा लुक देती है। बहुत से लोगों को इसके इस्तेमाल का सही तरीका नहीं पता होता है। तो आइए आपको इस बारे में बताते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
सबसे पहले चेहरे को करें साफ - फोटो : Adobe stock
सबसे पहले चेहरे को करें साफ

सीसी क्रीम लगाने के लिए सबसे पहले अपने चेहरे को साफ कर लें। इसके लिए अच्छे फेसवॉश का इस्तेमाल करें, ताकि चेहरे की गंदगी अच्छी तरह से साफ हो जाए। चेहरे को धोन के बाद  फिर टोनर और मॉइश्चराइजर लगाएं।  
विज्ञापन

3 of 6
अब लगाएं प्राइमर - फोटो : Adobe stock
अब लगाएं प्राइमर

अगर आपकी स्किन ऑयली है या आपको मेकअप ज्यादा देर तक टिकाना है, तो हल्का प्राइमर लगा सकते हैं। प्राइमर के इस्तेमाल के बाद मेकअप फ्लॉलेस रहता है और देखने में भी अच्छा लगता है। 

4 of 6
मात्रा का रखें ध्यान - फोटो : Adobe stock
मात्रा का रखें ध्यान

सीसी क्रीम के इस्तेमाल से समय आपको मात्रा का खास ध्यान रखना है। इसके लिए एक मटर के दाने जितनी सीसी क्रीम लें और अपनी उंगलियों, ब्रश या ब्यूटी ब्लेंडर की मदद से छोटे-छोटे डॉट्स पूरे चेहरे पर लगाएं।  
विज्ञापन

5 of 6
क्रीम को अच्छे से ब्लेंड करें - फोटो : Adobe stock
क्रीम को अच्छे से ब्लेंड करें

अब बारी आती है इसे सही से अप्लाई करने की तो उंगलियों पर सीसी क्रीम लेकर हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में मालिश करते हुए ब्लेंड करें। हल्के थपथपाते हुए पूरी स्किन पर समान रूप से फैलाएं। अब आखिर में स्टिपलिंग ब्रश या फ्लैट ब्रश का इस्तेमाल करें और अंदर से बाहर की ओर ब्लेंड करें।  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पाउडर से सेट करें - फोटो : Adobe stock
पाउडर से सेट करें

अगर आपकी स्किन ऑयली है, तो ट्रांसलूसेंट पाउडर या कॉम्पैक्ट से हल्का सेट कर सकते हैं ताकि क्रीम ज्यादा देर तक टिकी रहे।  यदि स्किन ड्राई है तो आप पाउडर का इस्तेमाल रहने दे सकते हैं। 

 डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें