फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coconut Cream: त्वचा को बनाना है मुलायम तो इस्तेमाल करें घर पर बनी नारियल क्रीम, जानें इसे बनाने का तरीका

Fri, 15 Mar 2024 08:55 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप भी अभी से अपनी त्वचा का ध्यान रखना चाहते हैं हम आपको आज घर पर ही नारियल की क्रीम बनाना सिखाएंगे।
विज्ञापन
1 of 6
नारियल तेल
मौसम बदलने लगा है। ऐसे में अब सर्दी कम होकर गर्मी पड़ने लगी है। दिन में निकलने वाली तेज धूप की वजह से लोगों ने गर्मी वाला स्किन केयर भी शुरू कर दिया है। इस मौसम में त्वचा का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। अगर इस मौसम में स्किन का ध्यान ना रखा जाए तो आगामी समय में काफी परेशानी हो सकती है।

वैसे तो आज के समय में त्वचा से संबंधित हर परेशानी के लिए स्किन केयर ट्रीटमेंट पार्लर में मिल जाते हैं, लेकिन अगर पहले से ही घरेलू नुस्खे अपनाकर त्वचा का ध्यान रखा जाए तो ये परेशानी हो हीं ना।

अगर आप भी अभी से अपनी त्वचा का ध्यान रखना चाहते हैं हम आपको आज घर पर ही नारियल की क्रीम बनाना सिखाएंगे। घर पर नारियल की क्रीम बनाना काफी आसान है। इसे बनाकर आप घर पर अपनी त्वचा को निखार सकते हैं। तो आइए बिना देर करते हुए आपको नारियल की क्रीम बनाना बताते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
coconut oil
क्रीम बनाने का सामान
  • 1 कप नारियल तेल
  • 1 चम्मच नेचुरल एलोवेरा जेल
  • 1 से 2 बूंदे एसेंशियल ऑयल
विज्ञापन

3 of 6
coconut oil
विधि

नारियल की क्रीम बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में नारियल का पिघला हुआ तेल और ताजा एलोवेरा जेल लें। अब इसे अच्छी तरह के मिक्स कर लें, ताकि ये सही से घुल जाए। अगर आप चाहें तो इसे तैयार करने के लिए हैंड मिक्सर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
जब ये सही से मिल जाए तो इसमें कुछ बूंदे अपनी जरूरत के हिसाब के एसेंशियल ऑयल की डालें। आप चाहें तो इसके लिए लैवेंडर, पेपरमिंट या साइट्रस तेल का चुनाव कर सकते हैं। इसी अच्छी तरह के मिक्स करें। बस आपकी नारियल की क्रीम अब तैयार है। 
विज्ञापन

5 of 6
skin care - फोटो : istock
रूखी त्वचा वालों के लिए है वरदान

अब आप जब चाहें इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। खासतौर पर अगर बात करें ड्राई स्किन वाले लोगों की, तो उनके लिए ये काफी फायदेमंद होती है। इस क्रीम के इस्तेमाल से आपकी त्वचा मुलायम रहेगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
cream - फोटो : pixabay
इतने दिन करें इस्तेमाल

क्रीम बनाते वक्त इसकी मात्रा का ध्यान अवश्य रखें क्योंकि आप इसका इस्तेमाल 10 दिन से ज्यादा समय के लिए नहीं कर सकते। साथ ही इस्तेमाल करने से पहले इसका पैच टेस्ट जरूर करें, ताकि ये पता लग जाए कि ये आपको सूट कर रही है या नहीं। 

नोट: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी त्वचा विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें