Monsoon Foot Care Tips: बारिश का मौसम शुरू हो गया है। ये मौसम भले ही काफी रोमांटिक होता हो, लेकि अपने साथ कई तरह की मुश्किलें लेकर आता है। इस मौसम में सबसे ज्यादा त्वचा संबंधी परेशानियां पैदा होने लगती हैं। खासतौर पर इसका सबसे ज्यादा असर पैरों में देखा जाता है।
दरअसल, जमीन पर रहने की वजह से पैरों में फंगल इंफेक्शन जैसी दिक्कतें होना काफी आम बात हो जाती है। कई बार तो पानी में रहने की वजह से पैर काफी अजीब सेे दिखने लगते हैं। इसी वजह से आज हम आपको कुछ ऐसी टिप्स देने जा रहे हैं, जिनको फॉलो करके आप अपने पैरों की खूबसूरती को बरकरार रख सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ कुछ ही बातों का ध्यान रखना है।
विज्ञापन
2 of 7
पैरों को रखें साफ
- फोटो : Adobe stock
पैरों को रखें साफ
यदि आप चाहते हैं कि आपके पैर एकदम साफ-सुथरे रहें तो अपने पैरों का खास ध्यान रखें। जब भी कहीं बाहर से आएं तो पैरों को धो लें। खासतौर पर यदि आपके पैर गंदे पानी में भीग गए हैं, तब तो उन्हें अच्छे से साफ करना बेहद जरूरी हो जाता है, वरना पैरों में बैक्टेरिया जमने लगते हैं। गंदे पानी में पैर भीग गए हैं तो उन्हें हल्के गुनगुने पानी से दोबारा साफ करें।
विज्ञापन
3 of 7
फंगल इंफेक्शन से कैसे बचें ?
- फोटो : istock
फंगल इंफेक्शन से कैसे बचें ?
बारिश के मौसम में पैरों में फंगल इंफेक्शन हो जाता है, जिससे पैर काफी अजीब दिखने लगते हैं। इस इंफेक्शन से बचना काफी जरूरी होता है। इसलिए पैरों में टैल्कम पाउडर या एंटीफंगल पाउडर का इस्तेमाल करें। यदि पैरों में बदबू आ रही है, या काफी खुजली हो रही है, तब तो इसका इस्तेमाल अवश्य ही करें।
4 of 7
पेडीक्योर और स्क्रब है जरूरी
- फोटो : Adobe stock
पेडीक्योर और स्क्रब है जरूरी
पैरों में डेड स्किन काफी आसानी से जम जाती है। इसलिए हफ्ते में कम से कम दो बार पेडीक्योर और स्क्रब का इस्तेमाल अवश्य करें। ध्यान रखें कि सही तरह से स्क्रब करेंगे तो आपके पैर और भी ज्यादा खूबसूरत हो जाएंगे। स्पा में पेडीक्योर कराने जाएंगे तो आपके पैसे भी ज्यादा खर्च होंगे, इसलिए चाहे तो घर पर ही स्क्रब और पेडीक्योर करें।
विज्ञापन
5 of 7
मॉइस्चराइजर है काफी जरूरी
- फोटो : Adobe stock
मॉइस्चराइजर है काफी जरूरी
चाहे चेहरा हो या हो पैर, मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करना बेहद जरूरी हो जाता है। इसके इस्तेमाल से पैर मुलायम रहते हैं और देखने में भी अच्छे लगते हैं। मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल नहीं करेंगे तो पैर आपके सूखकर अजीब दिखने लगेंगे।
विज्ञापन
6 of 7
ऐसे फुटवियर पहनें
- फोटो : instagram
ऐसे फुटवियर पहनें
इस मौसम में हमेशा ऐसे फुटवियर पहनने चाहिए, जो बारिश के मौसम में हवादार हों। जूतों से तो दूरी बना लें। जूतों की वजह से पैरों में सिकुड़न होने लगती है, जिससे पैरों पर डेड स्किन जमा होने लगती है। इसलिए जितना हो सकते इनसे बचें, ताकि आपको किसी तरह की परेशानी का सामना करना पड़े।
यदि आप चाहते हैं कि आपके पैरों की खूबसूरती बरकरार रहे तो बारिश के मौसम में कभी भी गीले जूते और मोजे न पहनें। ऐसा करने से आपके पैरों को काफी दिक्कत हो सकती है। अपने पैरों को देर तक गीला करके न छोड़ें। इसे तत्काल ही पोछें।
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।