Right Way to Apply Oil in Summer: गर्मी के मौसम में यदि सही तरीके से बालों में तेल न लगाया जाए तो इससे आपकी परेशानी बढ़ जाएंगी। इसी के चलते हम यहां आपको इसका सही तरीका बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 6
गर्मियों में बालों में तेल लगाने का सही तरीका जानते हैं ?
- फोटो : Adobe stock
Right Way to Apply Oil in Summer: मौसम चाहे कोई सा भी हो, सेहत के साथ-साथ त्वचा और बालों का खास ध्यान रखना हर किसी के लिए काफी अहम माना जाता है। खासतौर पर अगर बात करेंगे बालों की तो मौसम बदलने के साथ-साथ बालों में तमाम परेशानियां पैदा होने लगती हैं। बालों का झड़ना, उनका रूखापन बढ़ना तो जैसे सबसे आम दिक्कते हैं।
ऐसे में अक्सर लोग तेल मालिश करने की सलाह देते हैं, क्योंकि उससे बालों को आंतरिक मजबूती मिलती है। इसी के चलते हम आपको यहां गर्मी के मौसम में बालों में तेल मालिश करने का सही तरीका बताने जा रहे हैं, ताकि आपको किसी तरह की कोई दिक्कत न होने पाए और आप अपने बालों को परेशानियों से बचा सकें।
विज्ञापन
2 of 6
हल्का गर्म तेल इस्तेमाल करें
- फोटो : Adobe stock
हल्का गर्म तेल इस्तेमाल करें
यदि आप गर्मी के मौसम में भी बालों में तेल लगाते हैं, तो ध्यान रखें कि ये हल्का गर्म ही होना चाहिए। इसे ज्यादा गर्म न करें, वरना इससे आपकी स्कैल्प को परेशानी हो सकती है। हल्का गर्म तेल स्कैल्प में जल्दी ऑर्ब्जव होता है और बालों को पोषण देने का काम करता है।
विज्ञापन
3 of 6
मात्रा हो सही
- फोटो : Adobe stock
मात्रा हो सही
तेल की मात्रा कभी किसी से सुझाव से तय न करें। इसकी मात्रा आपके वालों की लंबाई और धनत्व पर निर्भर करती है। बहुत घने वालों के लिए ज्यादा तेल की जरूरत पड़ती है, जबकि अगर आपके बाल थोड़े पतले हैं तो कम तेल ही लगाएं। ध्यान रखें कि बालों को तेल में एकदम भिगोना नहीं है।
4 of 6
मसाज है जरूरी
- फोटो : Adobe stock
मसाज है जरूरी
बालों में तेल का इस्तेमाल करते समय ध्यान रखें कि स्कैल्प की मसाज बेहद जरूरी है। यदि तेल लगाने के बाद आप स्कैल्प की मसाज करेंगे तो इससे स्कैल्प का रक्त संचार बढ़ेगा। जिससे बालों की जड़ें मजबूत होती हैं। इस कारण ही बालों को पोषण मिलता है, जिससे बालों की चमक भी बरकरार रहती है।
विज्ञापन
5 of 6
सही समय का ध्यान रखें
- फोटो : Adobe stock
सही समय का ध्यान रखें
कभी भी बालों में तेल लगाकर ऐसे ही न छोड़ें। अक्सर लोग कहते हैं कि तेल को रातभर लगाकर छोड़ना चाहिए, जबकि ऐसा नहीं है। तेल को बालों में 1-2 घंटे से अधिक न रखें। ज्यादा देर तक तेल छोड़ने से स्कैल्प में पसीना और धूल जमा हो सकती है। इसलिए इसे नहाने से पहले ही बालों में लगाएं बस।
नहाने से पहले शैंपू बालों में लगाकर उसे धोना जरूरी है। ऐसे में इस दौरान सही शैंपू का चयन करें। गलत शैंपू आपके बालों की चमक को भी खराब कर देगा। जबकि मालिश के बाद इस्तेमाल किया गया सही शैंपू आपके बालों को और खूबसूरत बनने में मदद करेगा।
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।