फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Skin Care: केले से चेहरे को मिलेगा इंस्टेंट ग्लो, जानें इसे इस्तेमाल करने का तरीका

Tue, 12 Sep 2023 10:16 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज के लेख में हम आपको केले की मदद से स्किन केयर करना सिखाएंगे ताकि इससे आपके चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो आ सके।
विज्ञापन
1 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
Skin Care: लगातार बदल रहे मौसम का सीधा असर लोगों की त्वचा पर पड़ रहा है। ऐसे में लोग अपनी त्वचा का खास ध्यान रख रहे हैं। इसके लिए बहुत से लोग स्किन ट्रीटमेंट के लिए पार्लर भी जाते हैं। पार्लर में मिलने वाले स्किन ट्रीटमेंट से ग्लो तो आ जाता है लेकिन इसका असर कुछ लिमिटेड समय के लिए ही होता है।

ऐसे में आज के लेख में हम आपको एक ऐसी चीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके इस्तेमाल से आपका चेहरा खिल उठेगा। दरअसल, आज के लेख में हम आपको केले से स्किन केयर करना सिखाएंगे, ताकि आपके ज्यादा पैसे भी खर्च ना हों और आपको दमकता चेहरा भी मिल जाए।

आपको बता दें कि केले को पोटैशियम से भरपूर और विटामिन-जिंक का बेहतरीन स्रोत माना जाता है। इसी वजह से ये त्वचा संबंधी कई परेशानियों का खात्मा करने में मददगार होता है। केले की मदद से इन फेसपैक को बनाना बेहद आसान है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
नीम की पत्ती - फोटो : Pixabay
केला और नीम

इस पैक को बनाने के लिए सबसे पहले से पहले ½ केले को मैश कर लें। इसके बाद इसमें 1 चम्मच नीम का पाउडर या पेस्ट डालें। साथ ही 1 छोटा चम्मच हल्दी भी मिक्स कर लें। अब इस पैक को चेहरे और गर्दन पर लगाएं। 
विज्ञापन

3 of 7
face pack - फोटो : istock
बीस मिनट तक इस पैक को त्वचा पर लगाएं और फिर धो दें। इससे आपको इंस्टेंट ग्लो मिलेगा। 

4 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
केला, खीरा और पपीता

इस पैक को बनाने के लिए ½ केले को मैश कर लें, फिर इसमें ¼ खीरा और ¼ पपीता भी मैश करके डालें। अब इस पैक को अपने चेहरे पर लगाएं और कुछ देर के लिए ऐसे ही छोड़ दें। 
विज्ञापन

5 of 7
cucumber face pack - फोटो : istock
इस पैक को 15 मिनट लगाने के बाद गुनगुने पानी से ही चेहरा धोएं। जहां केला त्वचा को पोषण देने का काम करेगा, वहीं पपीता लगाने से त्वचा पर पिगमेंटेशन की परेशानी नहीं होती है। चेहरे के रूखेपन को दूर करने के लिए खीरा मदद करता है।
विज्ञापन

6 of 7
दही के फायदे - फोटो : iStock
केला और दही

केले को मैश करके इसमें दही को अच्छे से मिला कर चेहरे और गर्दन पर लगाएं और 15 मिनट बाद चेहरे को अच्छे से धो लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
ये पैक त्वचा के फ्री रेडिकल्स और ओपन स्किन पोर्स कम करने में मदद करता है। इस पैक से आप त्वचा की झुर्रियों और फाइन लाइन्स से निजात पा सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें