Skin Care Tips: एक समय था, जब नियमित दिनचर्या की वजह से 50 की उम्र के बाद ही लोगों की नजरें कमजोर होती थीं। पर, आज के समय में लगातार बढ़ते काम के बोझ और स्क्रीन टाइम की वजह से लोगों की नजरें कमजोर होती जा रही हैं। छोटे-छोटे बच्चों की आंखों पर चश्मा लग गया है।
लगातार चश्मा लगाने से भले ही आंखों को आराम मिलता हो, लेकिन इससे त्वचा पर अवश्य निशान आ जाता है। इस निशान को हटाने के लिए बाजार में भी कई क्रीम आती हैं, जो अपना ज्यादा असर नहीं दिखा पातीं। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको फॉलो करके आप चेहरे पर आने वाले चश्मे के निशान को जड़ से हटा सकते हैं। इसके लिए आपको न तो ज्यादा पैसा खर्च करना पड़ेगा और न ही ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी।