Homemade Cream: कौन ऐसा व्यक्ति होगा, जिसे दमकती त्वचा पसंद नहीं होगी। इसके लिए तो लोग हजारों-हजारों रुपये खर्च करके भी स्किन केयर ट्रीटमेंट लेते हैं। इसके साथ ही बाजार में आज के समय कई ऐसी क्रीम भी मिलती हैं, जो चेहरे की हर परेशानी को कम कर देती हैं। ये स्किन केयर ट्रीटमेंट और क्रीम काफी महंगी आती हैं। ऐसे में बहुत से लोग इसमें पैसा लगाने से बचते हैं।
अगर आप भी बिना ज्यादा पैसे खर्च किए दमकती त्वचा पाना चाहते हैं तो घर पर ही क्रीम तैयार करें। इसके लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। हम जिस होममेड क्रीम के बारे में आपको बताने जा रहे हैं, उसे बनाना काफी आसान है। इसे बनाने के बाद इस्तेमाल करने से पहले एक बार पैच टेस्ट अवश्य करें, ताकि इससे किसी भी तरह का साइड इफएक्ट न हो। चलिए बिना देर किए आपको भी घर पर आसान विधि से फेस क्रीम बनाना बताते हैं।