फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्किन एजिंग: दो तरह की होती हैं झुर्रियां, त्वचा के हिसाब से इन घरेलू उपायों से मिलेगा छुटकारा

Fri, 19 Jul 2019 04:23 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
त्वचा की देखभाल - फोटो : pixabay

स्किन एजिंग की वजह से त्वचा ड्राई हो जाती है। उसमें मौजूद सिबेशस (वसामय) ग्रंथियां की सक्रियता कम हो जाती है। स्किन की ग्लो खो जाती है। स्किन में झुर्रियां पड़ जाती हैं। स्किन एजिंग में त्वचा की सबसे बाहरी परत( एपिडर्मिस) का विकास धीरे-धीरे होता है। इससे स्किन पतली हो जाती है। स्किन में ब्लड के सुर्कुलेशन कम हो जाता है। स्किन का पोषण रुक जाता है और वह फीकी पड़ जाती है। स्किन एजिंग की वजह से आखों के नीचे डार्क सर्कल हो जाते हैं और सूजन आ जाती है। अगली स्लाइड में जानिए कैसे अपनी त्वचा की कोमलता को बरकरार रखें
 

 

विज्ञापन

2 of 7
त्वचा की देखभाल - फोटो : pixabay

दरअसल, झुर्रियां दो तरह की होती हैं। स्थाई और अस्थाई। स्थाई झुर्रियां त्वचा में बहुत गहरी होती हैं। धूप में निकलने पर यह साफ दिखाई देती हैं। सूरज की किरणें जैसे ही हमारे चेहरे और गर्दन पर पड़ती हैं स्थाई झुर्रियां साफ चमकने लगती हैं। अस्थाई झुर्रियां बेहद हल्की होती हैं। दरअसल, सन प्रोटेक्ट एरिया जैसे पेट के आसपास की स्किन पतली हो जाती है और झुर्रियां पड़ जाती हैं। लेकिन, यह बेहद हल्की होती हैं। इनमें खिंचाव पड़ने पर यह गायब हो जाती हैं। इसके विपरीत स्थाई झुर्रियां खिंचाव पड़ने पर भी साफ झलकती हैं।

 

विज्ञापन

3 of 7
kiwi for skin - फोटो : facebook

कई लोगों का मानना है कि झुर्रियां होना स्वभाविक है। यह स्किन में अपने आप विकसित होती हैं। कॉस्मेटिक्स प्रोडक्टस के यूज से इन्हें रोका नहीं जा सकता। लेकिन, ऐसा नहीं है। झुर्रियों को सावधानी और रखरखाव से मिटाया जा सकता है। कॉस्मेटिक्स प्रॉडक्ट्स इसमें अहम भूमिका निभाते हैं। तेज धूप में बाहर निकलने से हमारी स्किन बर्न हो जाती है और झुर्रियां पड़ जाती हैं। धूप हमारी स्किन को डैमेज कर देती है और झुर्रियां निकल जाती है। इसके अलावा इससे स्किन कैंसर की संभावना भी रहती है। झुर्रियों के रोकथाम के लिए स्किन को मॉश्चराइज़र से धोना चाहिए। इसके लिए आप रिंकल प्रोटक्शन क्रिम का यूज भी कर सकती हैं।

4 of 7
गर्मियों में स्किन का ऐसे रखें ध्यान

घरेलू उपाय
आर्युवेद में बताए गए पारंपरिक हर्बल तरीकों से झुर्रियों से निज़ात पाया जा सकता है। आर्युवेद से स्किन के तीन दोष- वात्त, पित्त और कफ को आसानी से दूर किया जा सकता है।

 

विज्ञापन

5 of 7
ds

ड्राई स्किन के लिए
एक चम्मच बादाम का पाउडर, सूखा दूध, अश्वगंधा चूर्ण और चीनी लें उसमें गुलाब जल डालकर पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को अपने स्किन पर लगाएं और 15 से 20 मिनट तक छोड़ दें। इसके बाद अपनी त्वचा को पानी से धो लें। इसके अलावा आप तरबूज के साथ दो पके केले को मैस करके उसमें आधा चम्मच शहद और ग्लिसरीन मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे अपनी स्किन पर लगाएं और सूखने के बाद धो लें।

 

विज्ञापन

6 of 7
dark skin

सेंसेटिव स्किन के लिए
एक चम्मच नारंगी और मंजिष्ठा के छीलके लें। उसमें आधा चम्मच नीम मिलाएं। इसके बाद इसमें त्रिफला और नीम का पानी मिलाएं। इस तरह तैयार पेस्ट को अपने स्किन पर लगाएं। उसे सूखाएं और फिर धो लें। इसके अलावा आप आधा चम्मच धनिया पाउडर और मंजिष्ठा लें। उसमें एक चम्मच चंदन पाउडर, त्रिफला पाउडर, हनी, नारियल का पानी और खीरे का रस मिलाकर पेस्ट बनाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
glowing skin - फोटो : file photo
ऑइली स्किन के लिए
एक चम्मच जौ लें उसमें आधा चम्मच संतरा और नींबू मिलाएं। इसका पेस्ट बनाने के लिए मिंट या नीम का पानी लें। इसे चेहरे पर लगाएं और सूखने दें। चेहरे को रगड़े ना और नही पानी से धोएं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें