बादाम
- फोटो : getty images
बादाम
बादाम का तेल ड्राई स्किन और हेयर के लिए बेहद फायदेमंद है। स्किन पर मौजूद बड़े रोम छिद्रों के लिए पिसे हुए बादाम और गुलाब जल का पेस्ट बनाएं। इसे 15 मिनट तक फेस पर रगड़े और फिर धो लें। ड्राई और डैंड्रफ हेयर पर बादाम का तेल लगाना बुहत फायदेमंद होता है। आप हेयर वॉश से पहले इसे अपने बालों पर लगाएं।
फेस और हैंड की ड्राई स्किन पर बादाम और मिल्क का पेस्ट बनाकर लगाएं। पेस्ट बनाने के लिए एक कप कोल्ड मिल्क लें उसमें 20 ग्राम पिसा हुआ बादाम और 10 ग्राम शुगर मिलाएं। अब फेस और हैंड पर इसे लगाएं। इससे आपके हाथ और चेहरा मुलायम बनता है।