फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Beauty Tips For Hartalika Teej: बिना पैसे खर्च किए चमक जाएगा आपका चेहरा, अगर इस्तेमाल करेंगी ये घरेलू फेस पैक

Tue, 03 Sep 2024 03:28 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप हरतालिका तीज के दिन दमकती त्वचा पाना चाहती हैं तो अभी से घर पर बने फेस पैक का इस्तेमाल करें। 
विज्ञापन
1 of 7
हरतालिका तीज - फोटो : instagram
Beauty Tips For Hartalika Teej: हरतालिका तीज का त्योहार सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। ये व्रत अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए रखा जाता है। इस साल सुहागिनों का ये त्योहार 6 सितंबर को मनाया जाएगा। इसके लिए महिलाओं ने इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है। इस दिन महिलाएं खूब अच्छे से तैयार होकर महादेव और माता पार्वती की पूजा करती हैं। बहुत सी जगहों पर तो सुयोग्य वर की प्राप्ति के लिए कुंवारी कन्याएं भी ये व्रत रखती है।

हरतालिका तीज के दिन सजने-संवरने का भी काफी महत्व होता है। ऐसे में अगर आप हरतालिका तीज के दिन दमकती त्वचा पाना चाहती हैं तो अभी से घर पर बने फेस पैक का इस्तेमाल करें। यहां हम आपको कुछ ऐसे घरेलू फेस पैक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको बनाने के लिए आपको पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। 
विज्ञापन

2 of 7
घरेलू फेस पैक बनाने का तरीका - फोटो : iStock
बेसन और हल्दी से फेस पैक बनाने का सामान
  • 2 टेबलस्पून बेसन
  • 1/2 टेबलस्पून हल्दी
  • 1 टेबलस्पून नींबू का रस
  • 1-2 टेबलस्पून दही
 
विज्ञापन

3 of 7
घरेलू फेस पैक बनाने का तरीका - फोटो : istock
 विधि

इस फेस पैक को बनाने के लिए आपको सबसे पहले सभी सामानों को मिलाकर पेस्ट बना तैयार करना है। अब इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगाएं और 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। सूखने पर हल्के हाथों से रगड़ते हुए धो लें। इससे आपकी त्वचा खिल उठेगी। 

 

4 of 7
घरेलू फेस पैक बनाने का तरीका - फोटो : istock
शहद और दूध से फेस पैक बनाने का सामान
  • 2 टेबलस्पून शहद
  • 1 टेबलस्पून कच्चा दूध
विज्ञापन

5 of 7
घरेलू फेस पैक बनाने का तरीका - फोटो : Istock
विधि

इस पैक को बनाना काफी आसान है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले शहद और दूध को मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इसे चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट तक लगा रहने दें। 20 मिनट के बाद अपने चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। यह त्वचा को मॉइस्चराइज और नरम बनाता है। अगर आपकी त्वचा ड्राई है, तब तो इसका इस्तेमाल अवश्य करें। 
 
विज्ञापन

6 of 7
घरेलू फेस पैक बनाने का तरीका - फोटो : iStock
टमाटर और बेसन से फेस पैक बनाने का सामान
  • 2 टेबलस्पून टमाटर का रस
  • 1 टेबलस्पून बेसन
  • 1/2 टेबलस्पून नींबू का रस
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
घरेलू फेस पैक बनाने का तरीका - फोटो : iStock
विधि

चेहरे की चमक बरकरार रखने के लिए आपको इस पैक की जरूरत पड़ेगी। इसके लिए सबसे पहले इन सभी सामग्रियों को मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इसे चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट तक सूखने दें। ठंडे पानी से चेहरे को धो लें। ये पैक चेहरे के दाग-धब्बों को हल्का करने में मदद करता है।

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें