फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस हरतालिका तीज पर लगाएं मेहंदी के ये लेटेस्ट डिजाइन

Wed, 12 Sep 2018 10:07 AM IST
फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ring mehandi design
इस साल हरतालिका तीज 12 सितंबर को है। यह दिन सुहागनों के लिए बहुत उत्तम माना जाता है। मान्यता है कि इस व्रत के प्रताप से अखंड सौभाग्य का वरदान मिलता है। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और अविवाहित महिलाएं मनचाहा वर पाने के लिए यह व्रत रखती है। पुराणों में इस व्रत का बहुत अधिक महत्व है। इस दिन हाथों में मेंहदी लगाना काफी शुभ माना जाता है। अगर आप भी ये सोच रही हैं कि आखिर कैसी मेहंदी लगाए तो आपकी ये परेशानी हम थोड़ी कम कर देते हैं। आइए बताते हैं मेहंदी के बेस्ट और लेटेस्ट डिजाइन के बारे में...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
bracelet mehandi
ब्रेसलेट मेहंदी
इस रक्षाबंधन कुछ अलग ट्राई करने का मन है तो आप ब्रेसलेट मेहंदी ट्राई कर सकती हैं। ये काफी ट्रेंड में है। खास बात ये है कि इसे लगाना बेहद आसान है। बस फोटो सेव करें और देखकर लगाती जाएं। इस डिजाइन को लगाकर आपकी मेहंदी सबसे अलग दिखेगी।
विज्ञापन

3 of 5
geometry mehandi design
जोमेटरी डिजाइन मेहंदी
आप चाहे तो जोमेटरी डिजाइन मेहंदी भी लगा सकती हैं। दिखने में ये डिजाइन बहुत सिंपल लगता है लेकिन यह आपके हाथों को बहुत प्यारा लुक देता है। 

4 of 5
mehandi design 2018
फ्लावर डिजाइन मेहंदी
फ्लावर डिजाइन काफी पसंद की जाती है। इसे लगाना भी काफी आसान होता है और ये आजकल काफी ट्रैंड में है। फ्लावर डिजाइन मेहंदी काफी अलग और स्टाइलिश तरीका है जो आपको बाकी से हटके लुक देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ring mehandi design
रिंग मेहंदी डिजाइन
अगर आपको मेहंदी के ज्यादा भरे डिजाइन पसंद नहीं हैं तो आप रिंग मेहंदी भी ट्राई कर सकते हैं। आजकल ये काफी डिमांड में हैं और ये आपको काफी क्लासी लुक देती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें