फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालों में तेल लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान, न करें ये गलतियां

Fri, 19 Feb 2021 02:43 PM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
बालों को स्वस्थ रखने के लिए सिर पर तेल लगाना जरूरी होता है। लेकिन हर समय बालों में तेल नहीं लगाना चाहिए। बालों में तेल लगाते समय कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। इन बातों का ध्यान न रखने की वजह से आपके बालों को नुकसान हो सकता है। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे बालों में तेल लगाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
तेल लगाने से पहले बालों को सुलझा लें
  • तेल लगाने से पहले बालों को अच्छी तरह से सुलझा लेना चाहिए। बिना कंघी किए बालों में तेल न लगाएं। तेल लगाने से पलहे बालों को सुलझाने से आपके बाल उलझकर नहीं टूटेंगे।
विज्ञापन

3 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
मालिश हल्के हाथों से करें
  • बालों में तेल लगाते समय मालिश हल्के हाथों से ही करनी चाहिए। जोर लगाकर सिर में मालिश करने से बाल कमजोर होने लगते हैं। जिन लोगों के बाल अधिक झड़ते हैं उन्हें बालों को छोटे- छोटे हिस्सों में बांट कर अपने बालों में तेल लगाना चाहिए।

4 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
हल्के गुनगुने तेल से मालिश करें
  • बालों में तेल लगाने के लिए गुनगुने तेल का ही इस्तेमाल करें। बालों में तेल हमेशा रात के समय लगाएं और सुबह अपने बालों को अच्छे से धो लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
बालों को टाइट न बांधे
  • तेल लगाने के  बाद बालों को टाइट नहीं बांधना चाहिए। तेल लगाने के बाद बालों को टाइट बांधने से बाल कमजोर हो सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें