फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hair Tips : बचाने हैं हजारों रुपये तो बासी चावल की मदद से घर पर करें केराटिन, जानें इसका सही तरीका

Thu, 13 Apr 2023 04:09 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज हम आपको घर पर ही बासी चावल की मदद से केराटिन करना बताएंगे ताकि आपके भी हजारों रुपये खर्च होने से बच जाएंगे। 
विज्ञापन
1 of 5
hair - फोटो : istock
Hair Tips : सिल्की और शाइनी बाल हर महिला की ख्वाहिश होती है। पर, बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल और लगातार बढ़ते प्रदूषण की वजह से बालों को काफी नुकसान पहुंच रहा है। बालों की शाइन तो खत्म हुई ही है, इसके साथ ही बाल झड़ने की समस्या भी सामने आ रही है। ऐसे में महिलाएं अपने बालों की सुंदरता को बचाने के लिए हेयर स्पा में जाकर हजारों रुपये खर्च कर देती हैं। इतना ही नहीं कई बार तो हजारों रुपये खर्च करके हेयर प्रोडक्ट भी लगाती हैं, जिनसे ज्यादा फायदा नहीं मिलता।

आज हम आपको एक ऐसा घरेलू नुस्खा बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आपके बाल शाइन करने लगेंगे। इसके इस्तेमाल से आपके बाल काफी खूबसूरत दिखेंगे। दरअसल, बालों में शाइन लाने के लिए महिलाएं केराटिन ट्रीटमेंट कराने जाती हैं, जिसमें हजारों रुपये खर्च हो जाते हैं। ऐसे में आज हम आपको घर पर ही बासी चावल की मदद से केराटिन करना बताएंगे ताकि आपके भी हजारों रुपये खर्च होने से बच जाएंगे। इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत भी नहीं होगी। 
विज्ञापन

2 of 5
Rice - फोटो : Pixabay

मास्क बनाने की सामग्री
  • बासी चावल- एक छोटी कटोरी
  • अंडे का सफेद भाग- 1 चम्मच
  • कोकोनट ऑयल- 11/2 चम्मच
  • जैतून का तेल- 1 चम्मच
विज्ञापन

3 of 5
rice
हेयर मास्क बनाने का तरीका

केराटिन हेयर मास्क बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी बासी चावल लें और उसे अच्छे से मथ लें। अब इसमें अंडे का सफेद भाग डालें। पीले भाग को अंडे से अलग करके रख दें। 

4 of 5
नारियल तेल
अब इसमें जैतून का तेल या नारियल का तेल डालें। सभी चीजों को अच्छे से मिलाकर रख लें। अब सबसे पहले बालों को शेंपू करके अच्छे से साफ कर लें। बालों को साफ करने के बाद इस हेयर मास्क को बालों में लगाएं और 30 से 40 मिनट तक सूखने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Hair - फोटो : istock
इसके बाद बालों को अच्छे से धो लें। पहली बार मास्क लगाने से ही आपको बालों में इसका असर दिखाई देने लगेगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें