Baldness
बालों के झड़ने की समस्या कई बार एलर्जी, इंफेक्शन, जेनेटिक या फिर हार्मोंस की गड़बड़ी की वजह से भी हो जाती है। ऐसे में कुछ घरेलू नुस्खे इसे रोकने में मदद कर सकते हैं। जैसे हरसिंगार के बीजों को पीसकर पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को सिर पर लगाकर सूखने दें। जब ये सूख जाए तो बालों को धो लें। लगातार कुछ महीनों तक इसका इस्तेमाल भी बालों को झड़ने से रोकने में मदद करेगा।