फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालों के ना बढ़ने की वजह कहीं आपकी ये गलतियां तो नहीं, जानें इन्हें दूर करने के टिप्स

Tue, 23 Mar 2021 12:33 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
लंबे, घने और मुलायम बाल हर लड़की की चाहत होती है। लेकिन कई बार जाने-अनजाने बालों की देखभाल में कुछ गलतियां की जाती हैं। जिसकी वजह से बाल बढ़ते भी नहीं हैं। साथ ही झड़ने, टूटने और कमजोर होने लगते हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप ये जानें कि कौन सी गलती आप बालों के साथ कर रही हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
shampoo - फोटो : pixabay
जरूरत से ज्यादा शैंपू
बालों में शैंपू करना जरूरी है लेकिन हर दिन शैंपू आपके बालों को कमजोर कर सकते हैं। इसका कारण है हर रोज शैंपू करने से बालों का प्राकृतिक तेल खत्म होने लगता है। जिसकी वजह से बाल कमजोर होकर टूटने लगते हैं और बढ़ने भी बंद हो जाते हैं। इसलिए बालों में हर रोज शैंपू करना हानिकारक हो सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
तौलिए से बालों को पोंछना
बहुत सारी लड़कियों की आदत होती है कि वो गीले बालों को पोंछने और पानी सुखाने के लिए उसे तौलिए से रगड़ती और झटकती हैं। अगर आप भी उन लोगों में शामिल हैं तो संभल जाए। आपकी ये आदत बालों को कमजोर करती है और बाल टूटते हैं। बालों से अगर पानी टपक रहा है तो बस उसे हल्के हाथों से तौलिए से पोछ कर हवा से सूखने के लिए खुला छोड़ दें। 

4 of 5
hair - फोटो : pixabay
हीट और स्टाइलिंग भी कम करें
बालों को स्टाइलिश बनाने के लिए अगर स्ट्रेटनर, आयरन रॉड या प्रेसिंग मशीन का इस्तेमाल जरूरत से ज्यादा करती हैं। तो रुकें, ये सारी चीजें आपके बालों को बेजान और रूखा बनाने के लिए काफी हैं। यहीं नहीं बालों को सुखाने के लिए हर बार ड्रायर का इस्तेमाल भी बालों को कमजोर कर देता है। अगर बालों में स्टाइलिंग करने का मन है तो उसे अच्छी तरह से कंडिशनिंग जरूर करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
comb
बालों में कंघी
किसी भी चीज की अति बुरी होती है। बार-बार कंघी करना भी बालों को कमजोर करता है। वहीं बालों को जल्दी-जल्दी बढ़ाना चाहती हैं तो नीचे की ओर से बालों को ट्रिम जरूर करवाएं। ऐसा करने से खराब और पुराने बाल हट जाते हैं और बालों की ग्रोथ बढ़ जाती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें