फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hair Care: बदलते मौसम में झड़ रहे हैं बाल तो रखें इन बातों का ध्यान, मिलेगा फायदा

Wed, 18 Oct 2023 12:14 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप बदलते मौसम में झड़ते बालों से परेशान हैं तो कुछ घरेलू नुस्खे अपनाकर इस परेशानी से छुटकारा पा सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
Hair Care: बदलते मौसम में बालों का झड़ना एक आम समस्या है। मौसम का सीधा असर सिर के स्कैल्प पर दबाव पड़ता है। ऐसे में नमी के कारण बाल गीले बने रहते हैं और आपस में चिपक जाते हैं, जिस वजह से बालों का बेजान होना, रूसी और बालों का झड़ना बेहद आम हो जाता है।

इस परेशानी से बचने के लिए लोग तमाम तरह के हेयर ट्रीटमेंट लेते हैं लेकिन बहुत से लोगों को इन हेयर ट्रीटमेंट से डर लगता है। इसके पीछे की वजह है कि ये ट्रीटमेंट परमानेंट नहीं होते और कई लोगों के बालों में इसके साइड इफेक्ट होते हैं। ऐसे में घरेलू नुस्खे अपनाकर भी इस परेशानी से छुटकारा पा सकते हैं।

आज के लेख में हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं, जिनको अपनाकर आप बदलते मौसम में बालों का झड़ना रोक सकते हैं। इन तरीकों को अपनाना बेहद आसान है और इससे आपको किसी तरह का साइड इफेक्ट नहीं होंगे। 
विज्ञापन

2 of 7
hair - फोटो : istock
जरूर करें मसाज

अगर मौसम बदल रहा है तो बालों में मसाज जरूर करें। रात को सोने से पहले गुनगुने तेल से अपने बालों में हल्के हाथ से मसाज करें। सुबह उठने के बाद अपने बालों को सही से धो लें। 
विज्ञापन

3 of 7
hair wash - फोटो : istock
माइल्ड शैम्पू का करें इस्तेमाल

ज्यादातर लोगों को ये समझ ही नहीं आता कि माइल्ड शैम्पू होता क्या है। आपको बता दें कि जिस शैम्पू से बाल रूखे नहीं होते, उन्हें माइल्ड शैम्पू कहते हैं। ऐसे में बदलते मौसम में माइल्ड शैम्पू का ही इस्तेमाल करें, ताकि बालों की नमी बरकरार रहे। 

4 of 7
hair wash - फोटो : istock
जरूर करें कंडीशनर का इस्तेमाल

बाल धोने के बाद कंडीशनर का इस्तेमाल जरूर करें। इससे फ्रिजी बालों से छुटकारा मिलेगा। इसके साथ ये बालों को मुलायम रखता है, जिससे बालों के टूटने की संभावना कम हो जाती है। 
विज्ञापन

5 of 7
hair wash - फोटो : istock
बालों के हिसाब से खरीदें हेयर पैक

अगर बदलते मौसम में आप अपने बालों को मजबूत बनाना चाहती हैं तो अपने बालों के टाइप के हिसाब से ही हेयर पैक का इस्तेमाल करें। इससे आपको राहत जरूर मिलेगी। आप चाहें तो घरेलू हेयर पैक का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
hair wash - फोटो : istock
बालों को रखें साफ

हफ्ते में कम से कम तीन बार बालों को सही से धोएं। ताकि इसमें गंदगी जमा ना हो। अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो सिर के स्कैल्प में गंदगी जमा हो जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
blow dryer - फोटो : Pixabay
सूखने से पहले ना बांधे बाल

बालों को धोने के बाद ये ध्यान रखें कि जब तक ये सही से सूखें नहीं, तब तक बालों को बांधें नहीं। ऐसा करने से आप बालों को झड़ने से रोक सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें