फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Skin Care: इन फलों के छिलकों से पाएं दमकती त्वचा, जानें इस्तेमाल का तरीका

Wed, 11 Oct 2023 03:01 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप दमकती त्वचा पाना चाहते हैं तो घर पर ही इन फलों के छिलकों का इस्तेमाल कर सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
Skin Care
Skin Care: हर कोई ये चाहता है कि चाहे मौसम बदलता रहे लेकिन फिर भी उनकी त्वचा दमकती रहे, पर ऐसा हो नहीं पाता है। दरअसल, जैसे ही मौसम बदलता है, वैसे ही त्वचा पर कई तरह की परेशानियां सामने आती रहती हैं। इन परेशानियों को दूर करने के लिए लोग तमाम तरह के स्किन केयर ट्रीटमेंट लेते हैं।

बहुत से लोगों की त्वचा तो इनके जरिये ठीक हो जाती है लेकिन ये ट्रीटमेंट हर किसी को सूट नहीं करते। ऐसे में लोगों को इससे डर भी लगता है। यही वजह है कि आज के समय में लोग घरेलू नुस्खों पर ज्यादा भरोसा करने लगे हैं।

इसी के चलते आज के लेख में हम आपको घर पर ही फलों के छिलकों का चेहरे पर इस्तेमाल करना सिखाएंगे। फलों के छिलकों का इस्तेमाल स्किन केयर में करने से आपकी त्वचा पर निखार आता है। आइए आपको बताते हैं कि आप किन फलों के छिलकों का इस्तेमाल करके चेहरे पर निखार वापस पा सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
केले का छिलका 

केले की छिलका त्वचा को नर्म बनाता है और उसे मॉइस्चराइज करता है। ऐसे में आप केले की छिलकों का पेस्ट बना कर इसे अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। आप चाहें तो केले के छिलकों से सीधे अपने चेहरे पर मसाज भी कर सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
संतरे का छिलका 

संतरे के छिलके के इस्तेमाल से आपके चेहरे के एक्ने, डार्क स्पॉट्स कम होते हैं। इसका इस्तेमाल करने के लिए आपको बस संतरे के छिलके का पाउडर बनाकर उसमें दही मिलाना है। इसके इस्तेमाल से आपके चेहरे की कई परेशानियां दूर हो जाएंगी। 

4 of 5
पपीता - फोटो : pixabay
पपीते का छिलका

पपीता की छिलका त्वचा के डर्मेटाइटिस को कम करने में मदद कर सकता है। इसी के चलते आप पपीता की छिलकों का पेस्ट बना कर इसे चेहरे पर लगा सकते हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kivi - फोटो : social media
कीवी का छिलका

कीवी में पाए जाने वाला विटामिन सी त्वचा की कई परेशानियों को दूर करता है। ऐसे में आप कीवी के छिलकों का पेस्ट बनाकर इसमें दही मिलाएं। अब इसे आप अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें