Hair Care Tips: बारिश का मौसम वैसे तो काफी खुशनुमा होता है लेकिन ये अपने साथ तमाम तरह की परेशानियां लेकर आता है। इस मौसम में त्वचा संबंधी कई परेशानियां दिखाई देने लगती हैं। त्वचा पर मुंहासे तो जैसे बेहद ही आम बात है। त्वचा के साथ-साथ इस मौसम में बालों से जुड़ी समस्याओं से भी लोग काफी परेशान रहते हैं। इस मौसम में बाल तो इतने झड़ते हैं कि आपको इनकी सही से देखभाल तक करनी पड़ी सकती है।
इसके अलावा एक ऐसी समस्या भी है, जिसकी वजह से आप शर्मिंदगी का शिकार भी हो सकते हैं। ये है बालों से बदबू आने की समस्या। कई बार ऐसा होता है कि हम शैंपू से बाल धो तो लेते हैं लेकिन उसके बाद भी लगातार इनके बदबू आती ही रहती है। ऐसे में आपको बालों पर ध्यान देने की जरूरत है। कुछ घरेलू चीजों का इस्तेमाल करके आप इस परेशानी से राहत पा सकते हैं।