फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hair Care Tips: शैंपू से धोने के बाद भी बालों से आती है बदबू तो करें इन चीजों का इस्तेमाल

Thu, 08 Aug 2024 05:22 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर शैंपू से बाल धोने के बाद भी आपके बालों से बदबू आती है तो कुछ घरेलू चीजों का इस्तेमाल करके आप इस परेशानी से राहत पा सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
बालों से आती है बदबू तो करें इन चीजों का इस्तेमाल - फोटो : iStock
Hair Care Tips: बारिश का मौसम वैसे तो काफी खुशनुमा होता है लेकिन ये अपने साथ तमाम तरह की परेशानियां लेकर आता है। इस मौसम में त्वचा संबंधी कई परेशानियां दिखाई देने लगती हैं। त्वचा पर मुंहासे तो जैसे बेहद ही आम बात है। त्वचा के साथ-साथ इस मौसम में बालों से जुड़ी समस्याओं से भी लोग काफी परेशान रहते हैं। इस मौसम में बाल तो इतने झड़ते हैं कि आपको इनकी सही से देखभाल तक करनी पड़ी सकती है।

इसके अलावा एक ऐसी समस्या भी है, जिसकी वजह से आप शर्मिंदगी का शिकार भी हो सकते हैं। ये है बालों से बदबू आने की समस्या। कई बार ऐसा होता है कि हम शैंपू से बाल धो तो लेते हैं लेकिन उसके बाद भी लगातार इनके बदबू आती ही रहती है। ऐसे में आपको बालों पर ध्यान देने की जरूरत है। कुछ घरेलू चीजों का इस्तेमाल करके आप इस परेशानी से राहत पा सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
बालों से आती है बदबू तो करें इन चीजों का इस्तेमाल - फोटो : iStock
 नींबू का रस

अगर शैंपू से धोने के बावजूद आपके बालों में बदबू आती रहती है तो इस समस्या को दूर अवश्य करें। इसका पहला तरीका है कि आप 2-3 नींबू के रस को एक मग पानी में मिलाएं और बाल धोने के बाद इस मिश्रण से बालों को धो लें। नींबू में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं जो बालों की बदबू को दूर करने में मदद करते हैं।

 
विज्ञापन

3 of 6
बालों से आती है बदबू तो करें इन चीजों का इस्तेमाल - फोटो : istock
टी ट्री ऑयल

अगर आपके पास टी ट्री ऑयल मौजूद है तो अपने शैंपू में तो से तीन बूदों को मिलाएं। अब इस शैंपू से बालों को धो लें। टी ट्री ऑयल में एंटीसेप्टिक गुण होते हैं, जो सिर की त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। इसके साथ ही ये बालों की बदबू को भी कम करने में मदद करता है।  

4 of 6
बालों से आती है बदबू तो करें इन चीजों का इस्तेमाल - फोटो : iStock
 सेब का सिरका

सेब का सिरका तो तकरीबन हर घर में मिल ही जाता है। ये बालों के pH के संतुलन को बनाए रखने में मदद करता है और बैक्टीरिया को दूर करता है। इसके इस्तेमाल के लिए 2 चम्मच सेब का सिरके को 1 कप पानी में मिलाएं। अब शैंपू से बाल धोने के बाद इस पानी से बालों को धो लें। इससे भी बालों की बदबू दूर होने लगेगी। 
विज्ञापन

5 of 6
बालों से आती है बदबू तो करें इन चीजों का इस्तेमाल - फोटो : iStock
अदरक और पुदीना का रस

अगर आपके पास अदरक और पुदीना है तो इन दोनों का रस निकालकर इसे कुछ देर के लिए स्कैल्प पर लगाएं। आधे घंटे के बाद अपने बालों को धो लें। इससे भी बालों की बदबू दूर हो जाएगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बालों से आती है बदबू तो करें इन चीजों का इस्तेमाल - फोटो : iStock
गुलाब जल

त्वचा के साथ-साथ बालों के लिए भी गुलाब जल काफी फायदेमंद रहता है। इसके इस्तेमाल के लिए आपको बाल धोने के बाद गुलाब जल को बालों पर स्प्रे करना है। इससे भी आपको काफी राहत मिलेगी। 

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें