Hair Care Tips: आज के समय में बालों को रंगने का काफी चलन हो गया है। बाजारों में कई तरह के कलर मिलते हैं, जिनके इस्तेमाल से आप अपनी पसंद का रंग बदल सकते हैं। वैसे तो इन रंगों का इस्तेमाल बेहद आसान होता है, लेकिन इनमें मौजूद केमिकल बालों के साथ-साथ सिर को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं। ये शरीर को भी बेहद नुकसान पहुंचाता है।
ऐसे में लोग कोशिश करते हैं कि बालों में वो घरेलू चीजों का ही इस्तेमाल करें, ताकि इसका कोई नुकसान ना होने पाए। बालों को रंगने के लिए मेहंदी सबसे सही विकल्प मानी जाती है। इससे बालों को नेचुरल लाल किया जा सकता है।
मेहंदी से ना सिर्फ बालों का रंग बदलता है, बल्कि साथ ही में इसके इस्तेमाल से बाल झड़ने की समस्या भी कम हो जाती है। ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि मेहंदी का असर बालों पर ज्यादा हो, तो मेहंदी में कुछ चीजों को जरूर मिलाएं।