फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hair Care Tips: तेज धूप से बालों को बचाना है बेहद जरूरी, जानें कैसे रख सकते हैं ध्यान

Wed, 01 May 2024 12:39 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर चिलचिलाती धूप से आप अपने बालों का बचाव करना चाहते हैं, तो उसके लिए कुछ टिप्स अपना सकती हैं।
विज्ञापन
1 of 5
गर्मी में ऐसे रखें बालों का ध्यान - फोटो : iStock
Hair Care Tips: शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा, जिसे गर्मियों का मौसम पसंद होगा। इस मौसम में खाने के साथ-साथ कपड़े पहनते वक्त भी कई बार सोचना पड़ता है। अनाप-शनाप खाने से कई बार शारिरिक परेशानियां होने लगती हैं। इसके साथ ही अगर त्वचा का ध्यान सही तरह से न रखा जाए तो इसकी वजह से त्वचा संबंधी दिक्कतें होने लगती हैं। ऐसे में लोग धूप में निकलने से पहले सनस्क्रीन का इस्तेमाल करते हैं। लोग अपनी त्वचा का तो ध्यान रख लेते हैं, लेकिन परेशानी सामने आती है बालों का ध्यान रखते समय।

अगर स्किन की तरह ही बालों का ध्यान न रखा जाए तो धूप और धूल की वजह से आपके बाल न सिर्फ कमजोर हो जाएंगे, बल्कि इसकी वजह से बाल रूखे होने लगते हैं। इसी परेशानी को देखते हुए आज के लेख में हम आपको गर्मी के मौसम में बालों का ध्यान रखना सिखाएंगे, ताकि धूप का प्रभाव आपके बालों पर न पड़े। 
विज्ञापन

2 of 5
गर्मी में ऐसे रखें बालों का ध्यान - फोटो : iStock
कैप करें इस्तेमाल

अगर दिन के समय कहीं जाना है तो कैप का इस्तेमाल जरूर करें। कैप आपके बालों को धूप और धूल के प्रकोप से बचाएगी। आपको बाजार में हर तरह की कैप आसानी से मिल जाएंगी। 
विज्ञापन

3 of 5
गर्मी में ऐसे रखें बालों का ध्यान - फोटो : iStock
स्कार्फ से बांधें बाल

घर से निकलते वक्त अपने बालों को स्कार्फ से बांध लें। इसके लिए चाहें तो कोई हल्का सा दुपट्टा आप कैरी कर सकती हैं। ये हल्का सा स्कार्फ ही आपके बालों को धूप से बचाएगा। 

4 of 5
गर्मी में ऐसे रखें बालों का ध्यान - फोटो : iStock
मशीनों से रहें दूर

आज के समय में ज्यादातर महिलाएं हर रोज ही अपने बालों में अलग-अलग हेयर स्टाइल बनाती हैं। हेयर स्टाइल के लिए वो अलग-अलग तरह की मशीनों का इस्तेमाल करती हैं। गर्मी के मौसम में ये मशीने आपके बालों को नुकसान पहुंचा सकती हैं। ऐसे में जितना हो इनसे दूर ही रहें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गर्मी में ऐसे रखें बालों का ध्यान - फोटो : instagram
बालों को खुला छोड़ें

गर्मी के मौसम में ज्यादातर महिलाएं हमेशा बाल बांध कर रखती हैं। अगर आप इस मौसम में बालों को टाइट से बांध कर रखेंगी तो पसीने की वजह से बाल कमजोर होंगे। ऐसे में या तो बाल खोल कर रखें। वरना इन्हें ढीला ही बांधें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें