फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Skin Care Tips: चेहरे की चमक बरकरार रखने में मदद करता है ये खास पेस्ट, जानें इसके फायदे

Wed, 01 May 2024 09:09 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप गर्मी के मौसम में अपने चेहरे का ग्लो बरकरार रखना चाहती हैं, तो दही और बेसन के पेस्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
चेहरे का ग्लो बरकरार रखने में मदद करता है ये खास पेस्ट - फोटो : iStock
Skin Care Tips: आज के समय में आपको बाजार में हर तरह के स्किन केयर प्रोडक्ट आसानी से मिल जाएंगे। इन प्रोडक्ट्स का जमकर प्रचार-प्रसार भी होता है। ऐसे में ज्यादातर महिलाएं और लड़कियां टीवी पर आने वाले एड को देखकर स्किन केयर प्रोडक्ट खरीदती हैं। कई बार तो वो अपने स्किन टाइप का भी ध्यान नहीं रखतीं, जिस वजह से स्किन केयर प्रोडक्ट त्वचा को लाभ पहुंचाने की बजाए नुकसान पहुंचाने लगता है।

ऐसे में अगर आप चाहते हैं, कि आपकी त्वचा इस भीषण गर्मी में भी खिली-खिली रहे तो इसके लिए केमिकल वाले प्रोडक्ट इस्तेमाल करने की बजाय आप दादी-नानी के नुस्खे अपना सकते हैं। आपने अक्सर अपने बड़ों को कहते सुना होगा कि बेसन और दही चेहरे के लिए काफी लाभदायक है। ऐसे में हम आपको इस लेख में दही और बेसन के इस्तेमाल का तरीका और इससे होने वाले लाभ के बारे में बताएंगे। 
विज्ञापन

2 of 6
चेहरे का ग्लो बरकरार रखने में मदद करता है ये खास पेस्ट - फोटो : iStock
ऐसे करें इस्तेमाल

दही और बेसन चेहरे पर इस्तेमाल करना काफी आसान है। इसके लिए सबसे पहले एक कटोरी में दो चम्मच बेसन लेकर उसमें थोड़ा सा दही मिलाएं। अब इसे अच्छी तरह से मिक्स करके पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर 20 मिनट के लिए लगाएं। जब ये हल्का सूख जाए तो अपने चेहरे को गीला करें और स्क्रब करते हुे इसे साफ कर लें। अब आखिर में ठंडे पानी से चेहरा साफ कर लें। ये पैक आपकी त्वचा की कई परेशानियों को दूर करने में मददगार है। 
विज्ञापन

3 of 6
चेहरे का ग्लो बरकरार रखने में मदद करता है ये खास पेस्ट - फोटो : iStock
दाग-धब्बे करता है दूर

बेसन में पाए जाने वाले तत्व त्वचा को अंदर तक साफ करते हैं। इसके अलावा दही में जो तत्व पाए जाते हैं, उससे त्वचा की रंगत में निखार आता है। ऐसे में बेसन और दही आपकी त्वचा से दाग और धब्बे दूर करने का काम करता है। 

4 of 6
चेहरे का ग्लो बरकरार रखने में मदद करता है ये खास पेस्ट - फोटो : iStock
टैनिंग करे दूर

गर्मी के मौसम में हर किसी से लिए टैनिंग सबसे बड़ी समस्या होती है। इसी के चलते इस मौसम में आप बेसन और दही की मदद से टैनिंग की परेशानी को दूर कर सकते हैं। इस पैक के इस्तेमाल से सनबर्न की परेशानी भी खत्म हो जाती है। 
 
विज्ञापन

5 of 6
चेहरे का ग्लो बरकरार रखने में मदद करता है ये खास पेस्ट - फोटो : iStock
झुर्रियों से मिलेगा छुटकारा

इस पैक को अगर आप नियमित रूप से इस्तेमाल करेंगे तो ये त्वचा में कसाव लेकर आएगा, जिसकी वजह से कम उम्र में चेहरे पर आने वाली झुर्रियों से छुटकारा मिलेगा। इसके साथ ही इस पैक की वजह से आपकी स्किन टोन भी सुधरेगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
चेहरे का ग्लो बरकरार रखने में मदद करता है ये खास पेस्ट - फोटो : iStock

नमी रहेगी बरकरार

दही त्वचा में नमी बरकरार रखने का काम करता है। अगर आपकी त्वचा काफी रूखी-सूखी है तो आप बेसन और दही का पैक अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। इस पैक से आपकी त्वचा हाइड्रेट रहती है। 

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें