फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Grooming Tips For Men: हैंडसम दिखने के लिए ये टिप्स फॉलो करें लड़के, देखकर लोग करेंगे तारीफ

Thu, 15 Jun 2023 09:48 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप भी हैंडसम दिखना चाहते हैं तो कुछ ग्रूमिंग टिप्स अपनाकर अपने लुक को बदल सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
Grooming - फोटो : istock
Grooming Tips For Men: जिस तरह से लड़कियां अपनी स्किन का खास ध्यान रखती हैं, ठीक उसी तरह से लड़कों को भी अपनी स्किन का ध्यान रखना चाहिए। पर, बहुत ही कम लड़के ऐसे होते हैं, जो स्किन केयर करते होंगे। लड़कों के पास ना तो इतना वक्त होता है कि वो स्किन केयर करें और ना ही वो इतना ध्यान रखते हैं। यही वजह है कि उनकी स्किन गर्मियों में काफी अजीब लगने लगती है। तैयार होते वक्त भी लड़के स्किन टाइप का बिल्कुल ध्यान नहीं देते। जबकि लड़कों को भी ग्रूमिंग की काफी ज्यादा जरूरत होती है।

बहुत से लड़के तो ऐसे होते हैं जिन्हें इस बात की भी जानकारी भी नहीं होती कि लड़कों का भी स्किन केयर होता है। लड़कों की इसी परेशानी को देखते हुए आज हम आपको कुछ ऐसे ग्रूमिंग टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके बारे में जानना हर लड़के के लिए बेहद जरूरी है। ताकि वो भी अपने स्टाइल से लोगों का दिल जीत सके।
विज्ञापन

2 of 5
shave - फोटो : getty images
नहाने के बाद करें शेव

लड़कों को लगता है कि नहाने से पहले शेव कर लेनी चाहिए, जबकि ये गलत है। अगर आप शेविंग करने का अच्छा नतीजा पाना चाहते हैं तो नहाने के बाद ही शेव करें। दरअसल, नहाते वक्त बाल काफी सॉफ्ट हो जाते हैं, जिस वजह से बाद में शेव करने में आसानी होती है। 
विज्ञापन

3 of 5
Hair Care Tips - फोटो : istock
ऐसे करें फ्रिजी बालों को स्मूथ

अगर आप चाहते हैं कि आपके बाल स्मूथ रहें तो हैंड क्रीम को बालों लगाएं। इसे लगाते वक्त ध्यान रखें कि हाथों में थोड़ी सी ही क्रीम लें। वरना बाल ज्यादा ऑयली दिखने लगेंगे। 

4 of 5
men grooming - फोटो : instagram
ऐसे हटाएं होंठों की डेड स्किन

अगर आप अपने होंठों की डेड स्किन से परेशान हैं तो ब्रश की सहायता लें। हल्के हाथ से आप केवल टूथ ब्रश का प्रयोग करके अपने होठों को बहुत ही सॉफ्ट और अच्छा बना सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Scrub
जरूर करें स्क्रब

लड़कों को भी स्क्रब करने का खास ध्यान रखना चाहिए। हफ्ते में दो बार अगर आप स्क्रब करेंगे तो आपकी त्वचा की डेड स्किन हट जाएगी। आप चाहें तो घरेलू स्क्रब का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे ज्यादा परेशानी भी नहीं आएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें