फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Skin Care: ककड़ी के इस्तेमाल से दूर होती हैं स्किन से जुड़ी समस्याएं, जानें कैसे कर सकते हैं उपयोग

Wed, 14 Jun 2023 10:54 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गर्मियों में स्किन का खास ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। आज के लेख में हम आपको ककड़ी के इस्तेमाल से स्किन केयर करना और उसके फायदे बताएंगे। 
विज्ञापन
1 of 5
Snake Cucumber - फोटो : instagram
Skin Care: गर्मियों का मौसम चल रहा है। जिसमें चिलचिलाती धूप और दिन में चलने वाली धूल भरी आंधी सीधा स्किन से जुड़ी परेशानियों को जन्म देती है। ऐसे में गर्मी में स्किन का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। इस मौसम में शरीर को हाइड्रेट करना बेहद जरूरी होता है। जिसके चलते लोग अपनी डाइट में मौसमी फल शामिल कर लेते हैं। खीरा और ककड़ी गर्मियों का सेवन काफी फायदेमंद होता है। पर, क्या आप जानते हैं ककड़ी का इस्तेमाल करने से आपकी स्किन भी ग्लो कर सकती है।

दरअसल, पानी से भरपूर ककड़ी में विटामिन ए, सी, के, पोटेशियम, फाइबर जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। एंटी ऑक्सीडेंट और कई तरह के न्यूट्रिशनल तत्वों के कारण यह हमारी स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद होती है। जिसकी वजह से ये आपके शरीर को अंदर से तो हेल्दी बनाती ही है, साथ में इसके इस्तेमाल से आप स्किन केयर भी कर सकती हैं। आज के इस लेख में हम आपको स्किन केयर में ककड़ी का इस्तेमाल करने के फायदे बताएंगे। 
विज्ञापन

2 of 5
itching - फोटो : social media
सनबर्न करें दूर

अगर आपकी स्किन गर्मी की वजह झुलस गई है तो ककड़ी आपके सनबर्न को हील करने में काफी मदद कर सकती है। यह स्किन पर स्वेलिंग, इरिटेशन को भी कम कर सकती है। 
विज्ञापन

3 of 5
dry skin - फोटो : istock
स्किन पोर्स को करे छोटा

अगर आप ककड़ी का इस्तेमाल स्किन केयर में करेंगी तो ये आपके स्किन पोर्स को छोटा करती है। स्किन केयर में ककड़ी का इस्तेमाल करने के लिए आप इसका जूस बनाकर कॉटन की मदद से इसे चेहरे पर लगा सकते हैं। 

4 of 5
blackheads - फोटो : istock
 ब्लैक हेड्स और ड्राई स्किन से मिलेगा छुटकारा 

गर्मियों के मौसम में भी ड्राई स्किन की समस्या सामने आती है। आप ककड़ी का इस्तेमाल करके इससे छुटकारा पा सकते हैं। आप बराबर मात्रा में दही और ककड़ी को मिलाएं और पेस्ट बना लें। इस पैक को बीस मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
त्वचा - फोटो : istock
स्किन को हील करती है ककड़ी

अगर आप स्किन केयर के लिए ककड़ी का इस्तेमाल करेंगी तो ये आपकी स्किन को हील करने में मदद करेगी। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स तत्व आपको यूवी किरणों से भी बचाते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें