आंखों के नीचे काले घेरे दिखने में खराब लगते हैं। जिसकी वजह से चेहरा मुरझाया हुआ सा दिखता है। इन काले घेरों को दूर करने के लिए कई बार लड़कियां और लड़के महंगे क्रीम का सहारा लेती हैं। लेकिन उससे भी फर्क नहीं पड़ता। अगर चेहरे पर दिख रहे काले घेरों को कम करने में महंगी क्रीम भी असर नहीं दिखा पा रही है। तो जरूरत है अपने रूटीन में बदलाव लाने की क्योंकि लैपटॉप, मोबाइल ज्यादातर देर तक चलाना। भरपूर नींद ना लेने की वजह से आंखों के नीचे काले घेरे हो जाते हैं। तो चलिए जानें कैसे रूटीन में बदलाव लाकर इन काले घेरों को दूर किया जा सकता है।