गर्मी से राहत पाने के लिए रिफ्रेश ड्रिंक तो हर किसी को पसंद आती है। खासतौर पर मिंट फ्लेवर वाली, जिसमे ताजी पुदीने की पत्तियां डली हों। पुदीने की पत्ती केवल शरीर को रिफ्रेश करने के ही काम नहीं आती बल्कि इससे सुंदरता को भी निखारा जा सकता है। जी हां, पुदीने की पत्तियों से बने पेस्ट से एक्ने और पिंपल जैसी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। इसके साथ ही पुदीना पिंपल के दाग-धब्बों को भी कम करने में मदद करता है। तो अगर आप चेहरे पर तमाम ब्यूटी प्रोडक्ट लगाकर थक चुकी हैं। तो पुदीने की पत्ती से बने इस फेस पैक को ट्राई करें। इससे जरूर मुंहासे और एक्ने में राहत मिलेगी। आगे की स्लाइड में जानें कैसे इस्तेमाल में लाएं पुदीने की पत्ती।