फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Foot Care Tips: बारिश के मौसम में पैरों में हो रहा है फंगल इंफेक्शन तो ऐसे करें बचाव

Mon, 09 Sep 2024 09:00 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर बारिश के मौसम में भी आपके पैरों में फंगल इंफेक्शन हो रहा है तो कुछ तरीके अपनाकर इससे बचाव करें। 
विज्ञापन
1 of 6
फंगल इंफेक्शन से बचाव के तरीके - फोटो : istock
Foot Care Tips: मानसून का मौसम है। इस मौसम में लोग अपने परिवार के संग घूमने जाते हैं। घरों में तमाम तरह के व्यंजन बनाते हैं और उसका आनंद लेते हैं। ये मौसम वैसे तो काफी सुहाना होता है लेकिन ये अपने साथ कई परेशानियां लेकर आता है। बारिश की वजह से जनजीवन काफी प्रभावित होता है। जगह-जगह जलभराव से लोगों को काफी परेशानी होती है। इसके साथ ही इससे लोगों के शरीर पर भी काफी प्रभाव पड़ता है। 

बारिश का मौसम लोगों की त्वचा पर भी काफी असर डालता है। बारिश में फंगल इन्फेक्शन तो जैसे बेहद आम समस्या है। खास तौर पर यह समस्या पैरों को प्रभावित करती है। अक्सर कुछ मामूली सी गलतियां की वजह से पैरों में खुजली मचने लगती है, जो फंगल इन्फेक्शन का कारण बन सकती है। इसी के चलते आज यहां हम आपके पैरों को फंगल इंफेक्शन से बचने के आसान तरीके बताएंगे। इसके लिए आपको बस कुछ बातों का ध्यान रखने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

2 of 6
फंगल इंफेक्शन से बचाव के तरीके - फोटो : freepik
पैरों को सूखा और साफ रखें

ये काफी कठिन काम है, लेकिन बारिश के मौसम में अपने पैरों को हमेशा सूखा और साफ रखें। पैर भीगे रहने की वजह से फंगल इंफेक्शन का शिकार होते हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
फंगल इंफेक्शन से बचाव के तरीके - फोटो : iStock
सही फुटवियर चुनें

बारिश के मौसम में खुले सैंडल या फ्लिप-फ्लॉप पहनें ताकि पैरों में नमी जमा न हो। नमी जमने की वजह से ही खुलजी की समस्या होती है। वॉटरप्रूफ जूते भी पहन सकते हैं, लेकिन घर आने के बाद उन्हें उतारकर पैरों को सुखा लें। 
 

4 of 6
फंगल इंफेक्शन से बचाव के तरीके - फोटो : freepik
एंटी-फंगल पाउडर करें इस्तेमाल

इस मौसम में अपने पैरों पर एंटी-फंगल पाउडर का उपयोग करें। इसका इस्तेमाल खासतौर पर उंगलियों के बीच जरूर करें। यह नमी को कम करने और फंगल इंफेक्शन से बचाने में मदद करता है।
विज्ञापन

5 of 6
फंगल इंफेक्शन से बचाव के तरीके - फोटो : iStock
स्वच्छता बनाए रखें

बारिश के इस मौसम में अपने पैरों की नियमित सफाई करें। रात में पैरों को धोकर सुखाने के बाद मॉइस्चराइजर लगाएं। ध्यान रखें कि उंगलियों के बीच किसी भी तरह की क्रीम न लगाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फंगल इंफेक्शन से बचाव के तरीके - फोटो : freepik
मोजों का सही उपयोग

गीले मोजों से आपको परेशान हो सकती है। ऐसे में सिंथेटिक मोजे पहनने की बजाय सूती मोजों का उपयोग करें, जो नमी को सोखने में मदद करते हैं। गीले मोजे तुरंत बदलें।

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें