Skin Care Tips: हम सभी बारिश के मौसम में अपनी त्वचा को लेकर काफी चिंतित रहते हैं। दरअसल, इस मौसम में त्वचा पर इंफेक्शन का काफी खतरा मंडराता है, जिस वजह से लोग स्किन केयर करके त्वचा को सुरक्षित रखने का प्रयास करते हैं। इसके लिए बाजार में मंहगे से मंहगी क्रीम स्किन टाइप के हिसाब से आपको मिल जाएगी लेकिन इन रेडीमेड क्रीम का असर कुछ दिनों तक ही रहता है।
ऐसे में हम आपको एक ऐसी होममेड क्रीम के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपकी त्वचा को न सिर्फ इंफेक्शन से बचाती है, बल्कि चेहरे की कई अन्य परेशानियों को भी दूर करती है। यहां हम नीम से बनी क्रीम की बात कर रहे हैं। ये क्रीम आपकी कई परेशानियों को दूर करने का काम करेगी।
नीम में एंटीबैक्टीरियल, एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो त्वचा की समस्याओं का समाधान करने में मदद करते हैं। इसी के चलते इस लेख में हम आपको घर पर ही नीम की पत्तियों से क्रीम बनाने का तरीका और इसके इस्तेमाल के फायदे बताने जा रहे हैं।