castor oil
- फोटो : pixabay
कैस्टर ऑयल है बेस्ट
कैस्टर ऑयल यानी अरंडी के तेल के फायदे कई बार सामने आते हैं। अगर आप बालों में मसाज करने के लिए किसी अच्छे तेल को चाहती हैं तो कैस्टर ऑयल बेस्ट है। जितने भी सौंदर्य विशेषज्ञ हैं वो अक्सर ही इस तेल को लगाने की सलाह देते हैं। कैस्टर ऑयल में फैटी एसिड, लिनोलीक एसि़ड, विटामिन ई, मिनरल्स, प्रोटीन भरपूर मात्रा में होते हैं। जो बालों की जड़ों में पहुंचकर उन्हें बढ़ने और मजबूत करने में मदद करते हैं।