चेहरे की सुंदरता निखारने के साथ ही बॉडी का भी ख्याल रखना जरूरी है। हाथों-पैरों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए लड़कियां नेलपेंट लगाना पसंद करती हैं। कलरफुल और शाइन वाले ये नेलपेंट नाखून और हाथों को खूबसूरत तो दिखाते हैं। लेकिन इससे नाखून की सेहत अच्छी नहीं होती। अगर आप हमेशा नेलपेंट की परत नाखूनों पर लगाकर रखती हैं। तो लंबे समय में ये नाखून को खऱाब कर देती हैं। जिसकी वजह से नाखून पीले, फीके और भद्दे से दिखते हैं। जिन्हें बिना नेलपॉलिश के देखना खराब लगता है। नाखूनों की देखभाल के मामले में ज्यादातर लड़कियां लापरवाही करती हैं।
लेकिन अगर आपके नाखून बिना नेलपॉलिश के फीके से दिखते हैं तो घर में बने इस ऑयल की मदद से उसे चमकदार बना सकती हैं।