फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Eye Care Tips: आंखों पर मेकअप करने का है शौक तो इन 5 बातों का रखें ध्यान

Wed, 25 Sep 2024 12:48 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप आई मेकअप करना पसंद करती हैं, तो कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखें। ऐसा नहीं करने पर आपका लुक बिगड़ सकता है। 
विज्ञापन
1 of 6
आंखों पर मेकअप करते समय रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : इंस्टाग्राम@deepikapadukone
Eye Care Tips: आज के समय में चाहे पुरुष हों या महिलाएं, हर कोई मेकअप को प्राथमिकता देता हैं। मेकअप से न सिर्फ खूबसूरती बढ़ती है, बल्कि ये लोगों का आत्मविश्वास भी बढ़ाता है। एक समय था जब आंखों पर सिर्फ काजल लगाना ही सही माना जाता था। महिलाएं उस समय सिर्फ काजल लगाकर अपने आंखों की खूबसूरती को बढ़ाती थीं, लेकिन आज का वक्त बदल गया है।

अब काजल के साथ-साथ आईलाइनर, मस्कारा, आईशैडो और फेस आईलैशेज का भी इस्तेमाल महिलाएं करती हैं। आंखों पर मेकअप करना एक कला है, और यदि इसे सही तरीके से किया जाए तो आंखों की खूबसूरती और बढ़ जाती है।

यदि आपको आंखों पर मेकअप करने का शौक है, तो कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना आवश्यक है ताकि मेकअप करने की वजह से आपकी आंखों पर इंफेक्शन का खतरा नहीं रहे। इन टिप्स का ध्यान रखकर आपका मेकअप और भी खूबसूरत होगा। 
विज्ञापन

2 of 6
आंखों पर मेकअप करते समय रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : Adobe stock
 सबसे पहले आंखों को करें साफ

आई मेकअप शुरू करने जा रही हैं तो सबसे पहले अपनी आंखों को अच्छे से साफ कर लें। इसके लिए आप एक अच्छे क्लींजर या माइल्ड फेस वॉश का उपयोग कर सकती हैं। गंदगी के ऊपर मेकअप करेंगी, तो इंफेक्शन का खतरा मंडराता रहेगा।
विज्ञापन

3 of 6
आंखों पर मेकअप करते समय रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : instagram
साफ हो ब्रश

आई मेकअप करते वक्त इस बात का ध्यान अवश्य रखें कि आप जिन ब्रश का इस्तेमाल कर रही हैं, वो अच्छी तरह से साफ हैं। यदि वो साफ नहीं होंगे, तो इससे आपकी आंखों पर इंफेक्शन का खतरा बना रहेगा। 

4 of 6
आंखों पर मेकअप करते समय रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : iStock
जरूर लगाएं प्राइमर

यदि आंखों पर मेकअप कर रहीं हैं तो आंखों पर प्राइमर लगाना न भूलें। प्राइमर लगाने से आईशैडो और अन्य प्रोडक्ट्स लंबे समय तक टिके रहते हैं और यह आईशैडो को स्मूथ बेस प्रदान करता है। इससे आंखें भी मेकअप के साइड इफेक्ट से दूर रहती हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
आंखों पर मेकअप करते समय रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : instagram
सही से करें ब्लैंड

यदि आई शैडो लगाना पसंद है तो उसे सही से ब्लैंड करना भी सीख लें। यदि आई शैडो सही से ब्लैंड नहीं होगा, तो इससे आंखों में भारीपन का एहसास होता रहेगा, जो आपको परेशान कर सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आंखों पर मेकअप करते समय रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : Freepik
नकली लैशज लगाते वक्त रखें खास ध्यान

आजकल लड़कियां पलकों को हैवी दिखाने के लिए नकली आई लैशेज का इस्तेमाल करती हैं। कई बार इसके ग्लू की वजह से आंखों को काफी परेशानी होती है। ऐसे में इसे सावधानीपूर्वक लगाएं।

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें