Eye Care Tips: आज के समय में चाहे पुरुष हों या महिलाएं, हर कोई मेकअप को प्राथमिकता देता हैं। मेकअप से न सिर्फ खूबसूरती बढ़ती है, बल्कि ये लोगों का आत्मविश्वास भी बढ़ाता है। एक समय था जब आंखों पर सिर्फ काजल लगाना ही सही माना जाता था। महिलाएं उस समय सिर्फ काजल लगाकर अपने आंखों की खूबसूरती को बढ़ाती थीं, लेकिन आज का वक्त बदल गया है।
अब काजल के साथ-साथ आईलाइनर, मस्कारा, आईशैडो और फेस आईलैशेज का भी इस्तेमाल महिलाएं करती हैं। आंखों पर मेकअप करना एक कला है, और यदि इसे सही तरीके से किया जाए तो आंखों की खूबसूरती और बढ़ जाती है।
यदि आपको आंखों पर मेकअप करने का शौक है, तो कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना आवश्यक है ताकि मेकअप करने की वजह से आपकी आंखों पर इंफेक्शन का खतरा नहीं रहे। इन टिप्स का ध्यान रखकर आपका मेकअप और भी खूबसूरत होगा।