रमजान के पाक महीने में लोग अल्लाह की इबादत करते हैं और रोजा रखते हैं। इसके आखिर में ईद का त्योहार मनाया जाता है। इस साल ईद का पर्व 11 अप्रैल को मनाया जाएगा। ईद अपने साथ काफी खुशियां लाती हैं। इस दिन लोग ढेर सारी मिठाईयां खाते हैं, और अपने घरों में तरह-तरह के पकवान बनाते हैं। लोग एक-दूसरे के घर ईद की बधाई देने भी जाते हैं। ईद के लिए बहुत से लोग नए-नए कपड़े पहनते हैं।
खासतौर पर अगर बात करें लड़कियों की तो लड़कियां ईद पर खूबसूरत दिखने के लिए कई-कई दिन पहले से तैयारियां शुरू कर देती हैं। अगर आप भी चाहती हैं, कि ईद के दिन आप चांद की तरह चमकें तो ये लेख आपके काम का है। इस लेख में हम आपको कुछ घरेलू फेसपैक के बारे में बताएंगे, जो इंस्टेंट ग्लो देने का काम करते हैं।