चेहरे पर जरूरत से ज्यादा तिल खूबसूरती बढ़ाने की जगह उसे बिगाड़ देते हैं। इससे परेशान होकर लोग कई तरह की कॉस्मेटिक सर्जरी का सहारा लेते हैं, जो काफी महंगे तो होते ही हैं साथ ही इसके कई साइड इफेक्ट्स भी होते हैं। अगर आप भी अपने चेहरे पर तिल को लेकर परेशान हैं तो उन्हें हटाने के लिए इनके दुश्मन लहसुन की मदद लीजिए। आइए जानते हैं कैसे....
विज्ञापन
2 of 6
roasted garlic
सामग्री-
एक लहसुन की फांक
कॉटन का कपड़ा
विज्ञापन
3 of 6
garlic
विधि-
-सबसे पहले लहसुन की फांक को पीसकर उसका पेस्ट तैयार कर लें।
-लहसुन के इस पेस्ट को उस जगह लगाएं जहां से आप तिल हटाना चाहते हैं।
-तिल पर पेस्ट लगाने के बाद उस पर सूती का कपड़ा बांध दें।
-इस कपड़े को रातभर बंधा रहने दें।
4 of 6
mole home remedy
अच्छे रिजल्ट पाने के लिए इस उपाय को दिन में 2-3 बार करें और हफ्ते में 3 बार जरूर दोहराएं। ध्यान दें लहसुन के पेस्ट की वजह से पहले दिन तिल पर पपड़ी बनेगी। धीरे-धीरे इसका आकार छोटा होकर गायब हो जाएगा। याद रखें आपको तिल पर बनने वाली पपड़ी को अपने हाथों से नहीं हटाना है।
विज्ञापन
5 of 6
Apple Cider Vinegar
इसके अलावा आप तिल हटाने के लिए सेब के सिरके का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको सेब का सिरका, रूई, डॉक्टरी टेप चाहिए। तिल हटाने के लिए सबसे पहले रूई को सिरके में डालकर उसे तिल पर लगाएं। उसके बाद सिरके में भिगी हुई रूई को तिल पर चिपकाए रखने के लिए डॉक्टरी टेप का इस्तेमाल करें। अब इसे करीब 5-6 घंटे तक लगा रहने दें।
जब तक तिल पर पपड़ी न बन जाएं उस जगह को साफ करके सेब के सिरके को तिल पर लगाते रहें। बता दें सेब के सिरके में मौजूद एसिड तिल को ड्राई कर देता है। जिसकी वजह से तिल पर पपड़ी जमने लगती है और धीरे-धारे वो गायब हो जाता है।