Diwali Makeup Tips: दिवाली एक ऐसा त्योहार है, जिसका इंतजार हर कोई सालभर करता है। दिवाली खुशियों और रोशनी का त्योहार है, ऐसे में लोग इसकी तैयारी कई-कई दिन पहले से शुरू कर देते हैं। दिवाली के दिन विशेष रूप से हर जगह को रोशनी और दीयों से सजाया जाता है और माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना होती है।
ऐसा कहा जाता है कि दिवाली की रात माता लक्ष्मी पृथ्वी लोक पर आती हैं और जिन घरों में अच्छी साफ-सफाई, सजावट और पूजा-पाठ होता है वहां पर आकर निवास करती हैं। यही वजह है कि लोग दिवाली पूजा के लिए न सिर्फ अपना घर सजाते हैं बल्कि खुद भी अच्छी तरह से तैयार होते हैं।
महिलाएं इस दिन नए-नए कपड़े पहनकर अच्छी तरह से मेकअप करती हैं। पर, कई बार ऐसा होता है कि कुछ देर बाद मेकअप खराब होने लगता है। ऐसे में यदि आप अपना मेकअप खराब करना नहीं चाहतीं तो मेकअप से पहले से स्किन को तैयार करें।