Narak Chaturdashi 2024: दीपोत्सव के दूसरे दिन नरक चतुर्दशी का त्योहार मनाया जाता है। इसे कई जगह रूप चौदस और छोटी दिवाली भी कहते हैं। यह पर्व हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मनाया जाता है। इसी क्रम में आज नरक चतुर्दशी का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन उबटन लगाने की परम्परा है।
सुबह सवेरे से आज लोग साफ-सफाई में लगे हैं। ऐसे में यदि आपके पास पारंपरिक उबटन बनाने का समय नहीं है, तो यहां हम आपको ऐसा उबटन बनाना सिखा रहे हैं, जिसको बनाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। इस उबटन को बनाने का सामान आपको घर पर ही मिल जाएगा। तो चलिए देर न करते हुए आपको उबटन बनाना सिखाते हैं।