फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेहरा धोते वक्त न करें ये गलतियां वरना जवानी में चेहरे पर आ जाएंगी झुर्रियां

Fri, 26 Oct 2018 11:46 AM IST
फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
face wash - फोटो : Image Source: File Photo
चेहरे को धोना और साफ रखना जरूरी होता है, ये तो हम सभी जानते हैं। पर क्या आपको मालूम है कि इसे सही तरीके से धोना बहुत ज्यादा जरूरी है। अब आप सोच रहे होंगे कि सही तरीका क्या होता है। क्योंकि अगर आप सही तरीके से अपने चेहरो को नहीं धोते हैं तो आपकी त्वचा धीरे धीरे खराब होने लगती है। इतना ही नहीं वक्त से पहले स्किन ढलने लगती है। तवचा का ग्लो खत्म होने लगता है और समय से पहले चेहरे पर बुढ़ापा नजर आने लगता है। आइए बताते हैं चेहरा धोते वक्त आप क्या गलतियां करते हैं।
विज्ञापन

2 of 7
face wash - फोटो : Image Source: File Photo
कुछ लोग गर्म पानी से चेहरा धोते हैं जो हमारी स्किन के लिए अच्छा नहीं होता है। गर्म पानी से फेस धोने से त्वचा जल्दी खराब होने की पूरी संभावना होती है। गर्म पानी स्किन को रूखा बना देता है। इतना ही नहीं स्किन पर झुर्रियां पड़ने लगती हैं। हमेशा अपने चेहरे को गुनगुने या ठंडे पानी से ही साफ करें।
विज्ञापन

3 of 7
face wash - फोटो : Image Source: File Photo
अगर आप अपने फेस को किसी भी साबुन से धो लेते हैं तो यह भी गलत है। साबुन हमारी त्वचा को सख्त बना देता है। साथ ही त्वचा मुरझाई हुई दिखती है। अच्छा रहेगा अपनी त्वचा के हिसाब से फेसवॉश लें और उसी से धोएं। 

4 of 7
flawless skin - फोटो : Image Source: File Photo
एक बड़ी गलती आप ये भी कर रहे हैं कि सोने से पहले चेहरा नहीं धुलते। दिन भर की गंदगी, धूल चेहरे पर जमा होती रहती है और त्वचा के छेदों को बंद कर देती है। त्वचा सांस नहीं ले पाती और सूखी दिखती है। ये सब उम्र से पहले बूढ़ा दिखाने के ही लक्षण हैं।
विज्ञापन

5 of 7
face wash
एक बड़ी गलती ये भी है कि आप चेहरे की मालिश नीचे की ओर करते हैं। चाहे आप चेहरा धुल रहे हों, स्क्रब कर रहे हों या क्रीम क्यों न लगा रहे हों, मालिश के लिए उंगलिया ऊपर की तरफ घुमाएं। नीचे की तरफ करने से त्वचा लटकने लगती है।
विज्ञापन

6 of 7
scrub - फोटो : Image Source: File Photo
हफ्ते में एक बार त्वचा को स्क्रब जरूर करें। ऐसा नहीं है कि ये सब सिर्फ लड़कियों के लिए ही है बल्कि हर किसी की त्वचा के लिए जरूरी है। स्क्रब कर लेने से दाढ़ी भी अच्छी आती है और पुराने सेल्स चेहरे से हट जाते हैं। रंगत भी सुधरती है और एक महीने में फर्क दिखने लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
face wash
चेहरा धुलने के बाद अगर तौलिए से उसे कस के रगड़ कर पोंछते हैं तो ऐसा कर आप त्वचा को बर्बाद कर रहे हैं। रगड़ने के बजाए हल्की-हल्की थपकी देकर पोंछे। त्वचा पहले से ही नाजुक होती है, उसे रगड़ कर पूरी तरह खराब कर देते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें