फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंहासे और दाग-धब्बे नहीं जा रहे तो एक बार लौंग का करें इस्तेमाल, जरूर दिखेगा असर

Mon, 14 Jun 2021 09:17 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
Clove
चेहरे पर निकलने वाले मुंहासे दिखने में खराब लगने के साथ ही बहुत दर्द भी देते हैं। साथ ही अगर ये एक बार ठीक हो जाएं तो अपने जाने होने का निशान छोड़ जाते हैं। जो देखने में खराब तो लगता ही है साथ ही सुंदरता को भी बिगाड़ता है। क्योंकि बेदाग त्वचा हर किसी की चाहत होती है। ऐसे में अगर आप कई तरह के घरेलू नुस्खों को आजमा चुके हैं। और मुंहासे,  एक्ने और उनके दाग- धब्बों से छुटकारा नहीं मिल रहा। तो एक बार लौंग का सहारा लेकर देखिए। लौंग की मदद से भी त्वचा को बेदाग निखार दिया जा सकता है। वैसे तो लौंग का इस्तेमाल ज्यादातर लोग मुंह की दुर्गंध दूर करने के लिए करते हैं। लौंग गुणों की भंडार भी है और इसके तेल से दांतों के दर्द से छुटकारा पाया जा सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि लौंग की मदद से चेहरे के दाग-धब्बों को मिटाने में मदद मिलती है। अगर किसी के चेहरे पर एक्ने और मुहांसे परेशान करते हैं तो लौंग इसको जड़ से मिटाने में मदद करता है। तो चलिए जानें कैसे करें लौंग का इस्तेमाल।
विज्ञापन

2 of 4
clove - फोटो : Pixabay
लौंग में कई सारे गुण होते हैं। जिसकी वजह से इसका लोग चाय से लेकर मसाले और सीधे खाने में भी इस्तेमाल करते हैं। लौंग में एंटी सेप्टिक तत्व होते हैं। जिसकी वजह से ये एंटी बैक्टीरियल होने के साथ ही विटामिन ए और सी से भरपूर होता है।
विज्ञापन

3 of 4
beauty tips - फोटो : सोशल मीडिया।
लौंग के तेल का इस्तेमाल करने से दाग-धब्बों को दूर करने में मदद मिलती है। हांलाकि ये तेल बहुत ही तेज होता है इसलिए चाहे तो इसे बादाम या नारियल के तेल के साथ इस्तेमाल करें। अगर केवल लौंग का तेल दाग-धब्बों पर लगा रही हैं तो केवल एक से दो बूंद ही लगाएं।
विज्ञापन

4 of 4
beauty - फोटो : social media
अगर चेहरे पर हो रहीं झुर्रियों और फाइन लाइन से परेशान है तो लौंग के तेल की दो बूंद और नारियल के तेल की पांच बूंद को मिलाकर चेहरे पर मसाज करें। कुछ ही दिनों में असर साफ नजर आने लगेगा। चेहरे पर नेचुरल निखार चाहिए तो लौंग के तेल का इस्तेमाल करें। ये त्वचा को धूल, मिट्टी और प्रदूषण से बचाने के साथ ही चेहरे पर निखार लाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें