फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मियों में गर्दन और पीठ पर जम गई है गंदगी तो साफ करने के लिए ये देसी उपाय आएंगे काम

Fri, 21 May 2021 11:36 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
गर्दन
गर्मियों के मौसम में अधिकतर लोगों की गर्दन और पीठ पर गंदगी जमा हो जाती है। जो काफी साबुन और पानी से साफ करने के बावजूद नहीं जाती है। ऐसे में घर के कुछ देसी उपाय आपकी मदद कर सकते हैं। इनकी सहायता से गर्दन और पीठ पर जमी मैल को आसानी से साफ किया जा सकता है। आगे की स्लाइड में जानें कौन से देसी उपाय आएंगे काम। 
विज्ञापन

2 of 5
neck
कई बार गंदगी की वजह से बहुत सारे लोगों की गर्दन काली नजर आने लगती है। इससे छुटकारा पाना है तो कच्चे दूध में हल्दी मिलाकर इसे गर्दन और माथे पर लगाएं। फिर करीब 20 मिनट बाद ठंडे पानी से साफ कर नहा लें। रोजाना ये उपाय करने से कुछ ही दिनों में गर्दन का कालापन दूर हो जाएगा। 
विज्ञापन

3 of 5
दूध - फोटो : पिक्साबे
फार्मूला वाला दूध का पाउडर लेकर उसमे शहद मिला लें। फिर इसमे थोड़ा सा विटामिन ई से भरपूर बादाम का तेल मिलाएं। पेस्ट बनाकर इसे पीठ और गर्दन पर लगाकर छोड़ दें। जब ये अच्छे से सूख जाए तो करीब 20 मिनट बाद इसे पानी से साफ कर लें। 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
नहाने से पहले गर्दन और आसपास के हिस्से पर नींबू के रस को लगाने से भी जमा गंदगी साफ हो जाती है। इसके साथ ही ताजे एलोवेरा के गूदे को निकालकर इसे गर्दन और अंडरआर्म्स पर लगाएं। फिर कुछ देर बाद ठंडे पानी से धो दें। ऐसा करने से इन जगहों के आसपास जमा गंदगी साफ होने लगेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बेकिंग सोडा - फोटो : iStock
गर्दन पर जमा गंदगी को साफ करना है तो बेकिंग सोडा को पानी में मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को गर्दन पर लगाकर सूखने के लिए छोड़ दें। जब ये पेस्ट अच्छे से सूख जाए तो ठंडे पानी से साफ कर लें। सप्ताह में दो से तीन बार ये उपाय अपनाने से भी गर्दन के कालेपन से छुटकारा मिलेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें