फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मियों में पैरों का रखें ख्याल, इसके लिए बस होगी इन चीजों की जरूरत

Mon, 17 May 2021 08:55 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
पैरों - फोटो : iStock
सर्दियों में तो पैरों को फटने से  बचाने के लिए लोग कई सारे जतन करते हैं। लेकिन पैरों की उतनी ही देखभाल गर्मियों में भी जरूरी है। क्योंकि गर्मी की वजह से भी पैर की त्वचा रूखी और बेजान हो जाती है। लेकिन अगर आपको लगता है कि केवल महंगे पार्लर में ही जाकर पैरों को डिटॉक्स किया जा सकता है। तो ये जरूरी नहीं। घर पर ही कुछ उपायों को कर पैरों की त्वचा को निखारा जा सकता है। इसके साथ ही पैर फंगस जैसे इंफेक्शन से भी बच जाएंगे। आगे की स्लाइड में जानें कैसे रखें पैरों की त्वचा का ख्याल।
विज्ञापन

2 of 6
foot - फोटो : Pixabay
घर पर ही पैरों की त्वचा को निखारना है और चाहती हैं कि वो सुंदर, साफ-सुथरे नजर आएं तो रोजाना फुट स्क्रब का इस्तेमाल करें। इससे डेड स्किन को निकलने में मदद मिलेगी और पैरों से आने वाली दुर्गंध से भी निजात मिल जाएगी। 
विज्ञापन

3 of 6
foot
इसके साथ ही फुट मास्क को भी अपने पैरों की देखभाल का हिस्सा बनाएं। फुट मास्क खास तौर पर पैरों की सख्त त्वचा को ध्यान में रखकर बनाए जाते हैं। जिसकी मदद से पैर नर्म और मुलायम बनते है। साथ ही पैरों में फंगस वगैरह होने की समस्या से भी छुटकारा मिलता है। 

4 of 6
pedicure
पैरों में स्क्रब और मास्क लगाने के साथ ही गुनगुने पानी में कुछ बूंद एसेंसियल ऑयल की और थोड़ा सा सेंधा नमक डालकर उसमे पैरों को डुबोकर रखें। 15 से 20 मिनट तक पैरों को डुबोकर रखने के बाद इन्हें निकालकर सुखा लें। फिर अच्छे से मॉइश्चराइजर की मदद से हल्के हाथों से मसाज करें। पैरों की देखभाल के लिए ये कुछ छोटे स्टेप बेहद काम के हैं। जिनकी मदद से पैरों की खूबसूरती बरकरार रहती है। साथ ही गर्मी में भी ये आकर्षक नजर आते हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
pedicure
अगर थकान की वजह से पैरों में दर्द होता है तो कुछ देर के लिए एक्यूप्रेशन की मसाज करें। जिनसे नर्व्स को आराम मिलता है और आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
foot - फोटो : Pixabay
ज्यादातर लोगों के पैरों से पसीना नहीं आता। ऐसे में फुट पैड आपकी मदद कर सकते हैं। क्योंकि पसीना शरीर के टॉक्सिंस को निकालने में मदद करता है। इसलिए कुछ देर फुट पैड पहनकर रखने से पैरों में पसीना होता है और टॉक्सिंस को बाहर निकलने में मदद मिलती है। साथ ही इससे पैर भी मुलायम और शाइनी नजर आते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें