फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Body Care Tips: पसीने की वजह से शरीर से आ रही है बदबू तो करें इन चीजों का इस्तेमाल, मिलेगी राहत

Wed, 08 May 2024 01:27 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा, जिसे इस भीषण गर्मी में पसीना नहीं आता हो। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं, जिनको अपनाकर आप इस बदबू से छुटकारा पा सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
पसीने की बदबू को ऐसे दूर भगाएं - फोटो : Freepik
Body Care Tips: मई का महीना चल रहा है। तेज चिलचिलाती धूप ने लोगों की हालत खराब की हुई है। गर्मी इतनी ज्यादा पड़ रही है कि हर कोई घर से बाहर निकलने तक से पहले कई बार सोच रहा है। इस मौसम में लोग अपने खाने-पीने से लेकर पहनावे तक का खास ध्यान रखते हैं क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही की वजह से कई बार लोग गंभीर रूप से बीमार पड़ जाते हैं। 
 
गर्मी का मौसम उन लोगों के लिए भी परेशानी लेकर आता है, जिन्हें पसीना काफी आता है। दरअसल, जिन लोगों को ज्यादा पसीना आता है, गर्मी के मौसम में उनके शरीर से बदबू आने लगती है, जिस वजह से कई बार उन्हें शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है। अगर आपके साथ भी यही परेशानी तो ये लेख आपके लिए है। इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बताएंगे, जिनकी मदद से आप शरीर से आने वाली बदबू से छुटकारा पा सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
पसीने की बदबू को ऐसे दूर भगाएं - फोटो : iStock
बर्फ

कई लोगों को अंडर आर्म्स में पसीना काफी ज्यादा आता है। ऐसे में आप एक कॉटन के कपड़े में बर्फ लेकर पसीने वाली जगह पर रब करें। ऐसा करने से पसीना काफी कम आएगा, जिसके बाद पसीने की बदबू भी दूर हो जाएगी। इसका इस्तेमाल आप गर्दन के पास भी कर सकते हैं, ताकि पसीने और पसीने से आने वाली बदबू से छुटकारा मिल सके। 
 
विज्ञापन

3 of 6
पसीने की बदबू को ऐसे दूर भगाएं - फोटो : iStock

खीरा

खीरे का एक स्लाइस लेकर इसे शरीर के उन अंगों में रब करें यानी कि रगड़ें, जहां पसीना ज्यादा आता हो। ऐसा करने से आपको फ्रेश फील होगा और पसीने की बदबू भी दूर हो जाएगी। 

4 of 6
पसीने की बदबू को ऐसे दूर भगाएं - फोटो : instagram
तेजपत्ता 

तेजपत्ता आपको हर जगह आसानी से मिल जाएगा। इसके इस्तेमाल के लिए सबसे पहले इसे पीस लें और फिर तेजपत्ता के पाउडर को नहाने के पानी में मिला लें। इससे भी शरीर की बदबू कम हो जाएगी। 
विज्ञापन

5 of 6
पसीने की बदबू को ऐसे दूर भगाएं - फोटो : iStock
बेकिंग सोडा

बेकिंग सोडा के इस्तेमाल के लिए इसमें थोड़ा सा पानी डालकर इसका पेस्ट तैयार करें। अब इसे एक कपड़े की मदद से अंडर आर्म्स में लगाएं। कुछ देर बाद सादे पानी से धो दें। इसका इस्तेमाल करने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पसीने की बदबू को ऐसे दूर भगाएं - फोटो : iStock
एलोवेरा

हर घर में आपको एलोवेरा मिल ही जाएगा। ऐसे में रात में सोने से पहले इसे अंडर आर्म्स पर लगाएं। सुबह उठकर सादे पानी से इसे धो लें। ये आपको फ्रेश रहने में मदद करेगा। 

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें